{"_id":"5a5ce2e44f1c1b68268b48e7","slug":"festival-of-cultural-events-in-uttarayanyan-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरायणी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरायणी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका की ओर से उत्तरायणी महोत्सव का शगुन आखर गीत के साथ शानदार आगाज हुआ। महोत्सव का उद्घाटन सुबह विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने किया। शाम को समापन मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। दिन भर चले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में चांचरी, झोड़ा, छपेली आदि के अलावा महिलाओं और बच्चों की कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छोलिया नर्तकों के साथ ही एसएसबी का बैंड वादन भी आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
रैमेजे इंटर कालेज परिसर में हुए उत्तरायणी पर्व महोत्सव में बच्चों की घुघुती माला एवं गायन प्रतियोगिता, महिलाओं की व्यंजन प्रतियोगिता, जलेबी दौड़, कुमाऊंनी भाषण और गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसएसबी जवानों ने शानदार बैंडवादन कर दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
छोलिया नर्तकों की टीम ने भी कुमाऊंनी धुनों में जोरदार प्रस्तुतियां दी।
इस दौरान छोलिया नर्तक बाजार में भी नृत्य करते हुए घूमे। इससे पूर्व सुबह मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने महोत्सव का उद्घाटन करते हुए कहा कि उत्तरायणी पर्व हमारी पहचान है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने महोत्सव में पहुंचे लोगों का स्वागत किया और कलाकारों और लोगों का आभार जताया। समापन मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तरायणी पर्व का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। उन्होंने पालिका परिषद के प्रयासों की सराहना करते हुए पहाड़ी संस्कृति को बढ़ावा देने की बात कही। इस मौके पर जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
महोत्सव के दौरान हुई व्यंजन प्रतियोगिता में लीला जोशी प्रथम, गोपा नयाल दूसरे, राधा तिवारी तीसरे और हेमलता वर्मा चौथे स्थान पर रही। निर्णायकों में पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता मोती लाल वर्मा, दीप जोशी थे। भाषण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में ज्योति जोशी अव्वल रही। जूनियर वर्ग में कनक जोशी पहले, तन्वांगी प्रवाह पंत दूसरे और समृद्धि तिवारी ने तीसरे स्थान पर रही। दीक्षा बिष्ट, उपासना तिवारी को सांत्वना पुरस्कार मिला।
कनक जोशी ने अपने कुमाऊंनी भाषण की बेबाक प्रस्तुति से सबको आकर्षित किया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक निर्मल पंत, लीला खोलिया, हयात सिंह रावत थे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन सभासद मुख्य संयोजक राजेंद्र तिवारी और गीतम भट्ट ने किया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता टम्टा, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, रानीखेत विधायक करन मेहरा, राजेंद्र बाराकोटी,पीतांबर पांडे, सभासद अशोक पांडे, त्रिलोचन जोशी, मनीष जोशी, प्रशांत भैसोड़ा, भूपेंद्र भोज, सिकंदर पवार, लीला जोशी, गोपा नयाल, विमला तिवारी, गीता मेहरा, राधा तिवारी, जगमोहन बिष्ट, मुकेश नेगी, कंचन भट्ट, विद्या बिष्ट, राधा नेगी, पूरन रौतेला, लता तिवारी, केवल सती, अख्तर हुसैन, राधिका जोशी, सज्जन लाल टम्टा, खजान पांडे समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।