{"_id":"65662b1829de0e00ed0e7408","slug":"features-of-surya-kunj-in-biodiversity-conservation-and-promotion-almora-news-c-232-1-alm1002-5418-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: वैज्ञानिकों ने जैव विविधता संरक्षण और संवर्धन में सूर्यकुंज की बताईं विशेषताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: वैज्ञानिकों ने जैव विविधता संरक्षण और संवर्धन में सूर्यकुंज की बताईं विशेषताएं
Tue, 28 Nov 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 28 Nov 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी का स्वागत करते जीबी पंत पर्यावरण संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील
अल्मोड़ा। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने जीबी पंत पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल के निदेशक प्रो. सुनील नौटियाल से मुलाकात कर संस्थान की ओर से किए जा रहे शोध कार्य की जानकारी ली।
मंगलवार को निदेशक प्रो. नौटियाल ने संस्थान पहुंचने पर पालिकाध्यक्ष और सभासदों को स्वागत किया। वरिष्ठ वैज्ञानिक तथा जैव विविधता संरक्षण एवं प्रबंधन केंद्र के प्रमुख डाॅ.आईडी भट्ट ने शोध एवं विकास कार्याें, जैव विविधता संरक्षण, हिमालयी क्षेत्र के लोगों की आजीविका संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यो के बारे में विस्तार से बताया।
वैज्ञानिक डाॅ. सतीश चंद्र आर्य और डाॅ. केएस कनवाल ने अतिथि को सूर्यकुंज का भ्रमण कराकर जैव विविधता संरक्षण और संवर्धन में कुंज की विशेषताएं बताईं। पालिकाध्यक्ष ने संस्थान की ओर से किए जा रहे कार्याें की सराहना की। संवाद