{"_id":"6106f6528ebc3e844f2079fa","slug":"fear-of-increasing-water-and-food-borne-diseases-in-the-rainy-season-almora-news-hld433149245","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात में जल और भोज्य जनित रोग बढ़ने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात में जल और भोज्य जनित रोग बढ़ने की आशंका
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ने और बरसात के मौसम में अब जल, भोज्य जनित रोगों के तेजी से बढ़ने की आशंका है। जिला अस्पताल की ओपीडी में भी इन दिनों उछाल आया है। अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरसी पंत ने बताया कि जल जनित और भोज्य जनित बीमारियां बढ़ी हैं। बरसात में हेपेटाइटिस समेत अन्य बीमारियों का अधिक खतरा रहता है। इन दिनों अस्पताल में पीलिया, टाइफाइड, उल्टी, दस्त के मरीजों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं सर्दी-जुकाम, बुखार के भी मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इसके अलावा हड्डी रोग और आंखों के मरीजों में भी अचानक बढ़ोतरी हुई है। बीते दिनों जिला अस्पताल में ओपीडी औसतन 200 के आस-पास थी, जबकि इन दिनों 300 के पार जा पहुंची है।
पीएमएस की एहतियात बरतने की अपील
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल अल्मोड़ा के पीएमएस डॉ. आरसी पंत ने बरसात के दिनों में जल जनित और भोज्य जनित रोगों से बचाव के लिए खास एहतियात बरने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोगों को इन दिनों विभिन्न रोगों से बचाव की जरूरत है। जागरूकता से ही मरीज स्वस्थ रह सकते हैं।
ये बरतें एहतियात
-पानी को अच्छे से उबाल कर पीएं।
-बासी खाना न खाएं।
-स्वच्छता का खास ध्यान रखें।
-हाथों को अच्छे से धोएं।
-कूड़ा खुले में न फेंके।
जिला अस्पताल में ओपीडी
28 जुलाई -276
29 जुलाई -313
30 जुलाई -286
विज्ञापन
पीएमएस की एहतियात बरतने की अपील
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल अल्मोड़ा के पीएमएस डॉ. आरसी पंत ने बरसात के दिनों में जल जनित और भोज्य जनित रोगों से बचाव के लिए खास एहतियात बरने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोगों को इन दिनों विभिन्न रोगों से बचाव की जरूरत है। जागरूकता से ही मरीज स्वस्थ रह सकते हैं।
विज्ञापन
ये बरतें एहतियात
-पानी को अच्छे से उबाल कर पीएं।
-बासी खाना न खाएं।
-स्वच्छता का खास ध्यान रखें।
-हाथों को अच्छे से धोएं।
-कूड़ा खुले में न फेंके।
जिला अस्पताल में ओपीडी
28 जुलाई -276
29 जुलाई -313
30 जुलाई -286