फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   'Farming representative, who rescued the vote'

‘खेती को बचाने वाले प्रतिनिधि को ही वोट दें’

Tue, 20 Dec 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 20 Dec 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
'Farming representative, who rescued the vote'
महिलाओं के साथ बैठक करतीं एकता परिषद की सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

 महिला एकता परिषद के बैनर तले द्वाराहाट ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की राजनीतिक जागरूकता पदयात्रा जारी है। वलना, बेढुली, कुई, कांडे सहित तमाम स्थानों पर महिलाओं ने पर्वतीय क्षेत्र की खेती को बचाने वाले प्रतिनिधि को ही वोट देने का आह्वान किया। कहा कि बंदर, सुअरों ने पहाड़ की कृषि व्यवस्था की कमर तोड़कर रख दी है। दूसरा चरण भिकियासैंण से शुरू होगा।

विज्ञापन


महिला एकता परिषद की सचिव मधुबाला कांडपाल के नेतृत्व में वलना, बेढुली, सुनाड़ी, कुई, नौरी, कांडे, रणा, बाड़ी, सिमलगांव और बयेड़ा आदि स्थानों पर पद यात्रा निकाली गई। यहां हुई बैठकों में बंजर होते खेतों पर चिंता जताई गई। महिलाओं ने कहा कि बंदर, सुअरों ने खेती किसानी की कमर तोड़कर रख दी है। 20 साल पहले तक खेत सोना उगलते थे, लेकिन अब जंगली जानवरों ने कृषि व्यवस्था को चौपट कर दिया है। लोग खेती बाड़ी से विमुख हो रहे हैं, लेकिन जनप्रतिनिधियों को इससे कोई सरोकार नहीं रह गया है। बैठक में सरकारी शिक्षा व्यवस्था के गिरते पर भी चिंता जताई गई। कहा कि चुनाव में उसी व्यक्ति को वोट दिया जाएगा जो ग्रामीण परिवेश को समझे, महि
विज्ञापन


लाओं का सम्मान करे और बंदर, सुअरों से निजात दिलाने का लिखित आश्वासन दे। कहा कि प्रतिनिधि ऐसा चुना जाएगा जो हरेला, उत्तरायणी आदि पर्वों का महत्व समझे। पर्वों के नाम पर एक व्यक्ति को पुरस्कृत करने की परंपरा ठीक नहीं है। तय हुआ कि दूसरा चरण भिकियासैंण विकासखंड मे शुरू होगा। इस दौरान क्षेत्र की तमाम महिलाए मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed