फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Farmers should increase income by maun palan

मधुमक्खी पालन कर आजीविका बढ़ाएं किसान: चौहान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers should increase income by maun palan
अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा है कि किसान मधुमक्खी पालन कर आय में बढ़ोतरी करें। चौहान जीबी पंत राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान कटारमल में मधुमक्खी पालन से आजीविका संवर्धन और प्रशिक्षण के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आदर्श ग्राम विकास परियोजना प्रशिक्षण कार्यशाला और विकास परियोजना के सफल संचालन के लिए ग्रामीणों और संस्थान के कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि किसान मधुमक्खी पालन कर आय बढ़ाएं। संस्थान के निदेशक डॉ. रनवीर सिंह रावल ने कहा कि संस्थान मधुमक्खी पालन के कार्य में ग्रामीणों को हरसंभव मदद करेगा। प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत ज्योली, कनेली, कुज्याड़ी के किसानों ने भगा लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल, हवालबाग मडंल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, सुरेंद्र मेहता, प्रधान संगठन हवालबाग के अध्यक्ष देव सिंह भोजक, ग्राम प्रधान कुज्याड़ी ममता जोशी, प्रधान ढ़ैली दिनेश जोशी, प्रधान बसगांव बाला दत्त कांडपाल, संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जीसीएस नेगी, डॉ. सतीश चंद्र, डॉ. हर्षित पंत, डॉ. शैलजी पुनेठा, मनोज लटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed