{"_id":"5a5b8aa24f1c1b87268b45dd","slug":"family-said-sunil-fears-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों ने जताई सुनील की हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों ने जताई सुनील की हत्या की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों ने सैकुड़ा निवासी युवक सुनील सिंह उर्फ शेरा की मौत को हत्या बताते हुए पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। परिजनों ने रविवार को कोतवाली में जाकर पुलिस को तहरीर दी है। सुनील के मोबाइल से सिम भी गायब मिला है। परिजनों का कहना है कि उसके फोन की कॉल डिटेल भी निकाली जाए, ताकि मामले का पर्दाफाश हो सके।
विज्ञापन
मालूम हो कि सैकुड़ा निवासी सुनील सिंह (23) उर्फ शेरा पुत्र नंदन सिंह बिष्ट रुद्रपुर में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वह दिसंबर में घर आया था। करीब एक माह पहले घर से चला गया फिर उसका कोई पता नहीं चला। 13 दिसंबर से उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था। शुक्रवार को सुनील का कोसी नदी से शव बरामद हुआ था। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक युवक की मौत डूबने से हुई है और मृतक के शरीर में चोट के कोई निशान भी नहीं पाए गए हैं। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन
इधर मृतक के ताऊ सैकुड़ा गांव निवासी दीवान सिंह और अन्य परिजन आज कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि करीब डेढ़ सप्ताह पहले दो लोगों को सुनील धारानौला बाजार में मिला था। सुनील ने उनसे हाथ भी मिलाया। इन लोगों का कहना था कि सुनील के हाथ में मिठाई के डिब्बे और अन्य सामान था। इन लोगों ने सुनील को धारानौला से नीचे की ओर विश्वनाथ रोड की ओर जाते हुए देखा।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि सुनील की जेब से मोबाइल भी मिला है, लेकिन उसमें से सिम गायब है। वहीं सिकुड़ा में पानी के धारे के ऊपर कूड़े में सुनील का बैग भी बरामद हुआ है, जबकि कपड़े और उसके कागजात आदि बिखरे हुए मिले। परिजनों ने सुनील के मोबाइल की कॉल डिटेल निकालकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। इधर वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हालांकि मृतक के शरीर में चोट के निशान नहीं थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसकी डूबने से मौत हुई है।