{"_id":"5919ead34f1c1bcd3bf22eeb","slug":"family-court-open-in-almora","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा में परिवार न्यायालय खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा में परिवार न्यायालय खुला
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
Updated Mon, 15 May 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा जिले में परिवार न्यायालय स्थापित हो गया है। श्रीमती नीलम रात्रा ने जिले की परिवार न्यायालय की पहली न्यायाधीश का पदभार ग्रहण कर लिया है, वह ऊधमसिंहनगर से स्थानांतरित होकर आई हैं। जिला बार एसोसिएशन ने समारोह आयोजित कर नवनियुक्त न्यायाधीश का स्वागत किया।
विज्ञापन
समारोह में अधिवक्ताओं ने कहा कि जिले में परिवार न्यायालय के सृजन से वादकारियों को शीघ्र और सुलभ न्याय मिलेगा। बार और अधिवक्ता न्यायालय और बैंच को पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु तिलारा ने और संचालन सचिव पंकज लटवाल ने किया।
विज्ञापन
समारोह में शासकीय अधिवक्ता फौजदारी जीसी फुलारा, बार के पूर्व अध्यक्ष चामू सिंह गस्याल, वरिष्ठ अधिवक्ता आरसी उपाध्याय, जमन सिंह बिष्ट, कृष्ण सिंह बिष्ट, एचबी नैलवाल, केवल सती, दीवान सिंह बिष्ट, हृदयेश अग्रवाल, बीपी पंत, हरेंद्र नेगी, अक्षय जोशी, नीरू तिवारी, गजेंद्र मेहता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन