फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fair in Bina Mahadev Temple

मकर संक्रांति पर सेराघाट के बीणा महादेव मंदिर में लगा मेला

Sun, 14 Jan 2018 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो धौलछीना (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो धौलछीना (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 14 Jan 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
Fair in Bina Mahadev Temple
सेराघाट के सरयू बगड़ स्थित बीणा महादेव मंदिर परिसर में लगे मेले में उमड़ी भीड़। - फोटो : amar ujala

तीन जिलों की सीमा पर स्थित सेराघाट के सरयू बगड़ स्थित बीणा महादेव मंदिर परिसर में रविवार को मकर संक्रांति के मौके पर लगा उत्तरायणी मेला शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मेले में काफी संख्या में आसपास के गांव के ग्रामीणों ने शिरकत की और जमकर खरीदारी भी की। मेले का उद्घाटन गंगोलीहाट विधायक मीना गंगोला ने किया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये।

विज्ञापन


 सेराघाट सरयू नदी किनारे बीणा महादेव मंदिर में हर साल आयोजित होने वाला मकर संक्राति मेला शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। सुबह काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा अर्चना की। इस अवसर पर सरयू किनारे कई लोगों द्वारा यज्ञोपवीत संस्कार और कर्णभेद आदि अनुष्ठान भी किए गए। देवभूमि मां शारदे लोक कला समिति और दर्पण कला मंच पिथौरागढ़ के कलाकारों की सांस्कृतिक टीमों द्वारा इस मौके पर कुमाऊंनी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन


इससे पूर्व गंगोलीहाट की विधायक मीना गंगोला ने मेले का उद्घाटन किया। अवकाश का दिन होने के कारण मेला परिसर में काफी भीड़ देखने को मिली। सेराघाट बाजार में भी खूब चहल-पहल रही। लोगों ने खासकर महिलाओं ने मेले में जमकर खरीदारी की। इस बार भी सरयू किनारे लोहाघाट, हल्द्वानी, बरेली, धारचूला, थल समेत कई क्षेत्रों से पहुंचे व्यापारियों ने अपनी दुकानें लगाई थी। मेले में मिठाइयां, जलेबी, कपड़े भी खूब बिके। मेले में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए स्थानीय बाजार में शराब की दुकान बंद रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed