फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fack Certificate

अमान्य प्रमाण पत्रों से नियुक्ति पाने वाले इतिहास प्रवक्ता की सेवाएं समाप्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Fack Certificate
अल्मोड़ा। आदर्श जनता इंटर कॉलेज बडगलभट्ट प्रबंधन समिति ने फर्जी प्रमाणपत्रों से नियुक्ति पाने वाले इतिहास प्रवक्ता विजय लाल शाह की सेवाएं समाप्त कर दीं हैं। प्रबंधक ने कहा है कि शिक्षक ने फर्जी बीएड प्रमाणपत्र लगाकर नियुक्त पाई और 27.97 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। उन्होंने शिक्षक को इस राशि को राजकोष में जमा करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

आदर्श जनता इंटर कॉलेज बडगलभट्ट के प्रबंधक डॉ. भुवन भट्ट ने पिछले माह डीएम को पत्र भेजकर शिकायत की थी कि इतिहास के प्रवक्ता विजय लाश शाह ने 14 नवंबर 2003 को पीटीए के रूप में अपनी प्रथम नियुक्ति की तिथि दर्शाई है। उस समय स्कूल में कोई पीटीए शिक्षक नहीं था। इस शिक्षक को 26 मई 2014 से तीन साल के भीतर 25 मई 2017 तक बीएड डिग्री प्राप्त करनी जरूरी थी।
विज्ञापन

प्रबंध कार्यकारिणी भंग होने के दौरान तत्कालीन सीईओ और प्रबंधक संचालक ने इस शिक्षक को स्थायी नियुक्त दे दी। शिकायत के बाद 27 दिसंबर 2019 को सीईओ कार्यालय में सुनवाई हुई तो इस शिक्षक ने बीएड कश्मीर विवि से दो वर्षीय रेगुलर दिखाया है। आरोप है कि पूर्व में शिक्षक ने सिंघानी विवि राजस्थान के बीएड डिग्री के आधार पर नियुक्त पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीईओ एचबी चंद ने बताया कि विद्यालयी शिक्षा अधिनियम 2006 विनियम 2009 में विदित प्रावधानों के अनुसार प्रबंध समिति ने इतिहास प्रवक्ता विजय लाल शाह की सेवाएं समाप्त करने का प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव का अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है। वहीं स्कूल के प्रबंधक आनंद भट्ट ने बताया कि विभाग से अनुमोदन मिलने के बाद इतिहास प्रवक्ता शाह की सेवाएं समाप्त कर दी गईं हैं। उन्होंने शाह को स्कूल के सभी अभिलेख पांच दिन के भीतर जमा करवाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed