फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Explained the solution to the problem faced in entrepreneurship innovation in the mountains.

Almora News: पहाड़ में उद्यमिता नवाचार में आने वाली समस्या का समाधान बताया

Fri, 17 Oct 2025 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 17 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Explained the solution to the problem faced in entrepreneurship innovation in the mountains.
अल्मोड़ा। सेवा इंटरनेशनल की ओर से नगर के माल रोड स्थित एक होटल सभागार में सेवा महिला ज्योति कार्यक्रम के तहत व्यवसाय विकास कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि नगर निगम के मेयर अजय वर्मा ने कहा कि आत्मनिर्भर मातृशक्ति ही आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करेगी।
विज्ञापन

इस दिशा में सेवा इंटरनेशनल का प्रयास सराहनीय है। जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक मोहित जोशी ने राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। भुला भुली ग्रुप जागेश्वर की हर्षिता सुयाल बिष्ट ने पर्वतीय क्षेत्र में उद्यमिता नवाचार में आने वाली समस्या और उसका समाधान बताया। राजन डबराल, भविष्य शर्मा, प्रियंका बहुगुणा ने भी विचार रखे। कार्यशाला में सेवा महिला ज्योति सिलाई केंद्र शहरफाटक में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही 10 युवतियों को उद्यमिता, नवाचार, व्यावसायिक कौशल , वित्तीय प्रबंधन और, संचार आदि विषयों में प्रशिक्षण दिया गया। वहां सेवा इंटरनेशनल के वरिष्ठ राज्य प्रबंधक तारक राम टी एस, ट्रेनर सोनिया अधिकारी, रेखा फर्त्याल, ललिता, ऊषा, पूजा, सरिता, दीपा, बबीता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed