फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Expert talk in dwarahat

Almora News: अपने क्षेत्रों की विशेषताओं को किया साझा

Mon, 21 Apr 2025 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 21 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Expert talk in dwarahat
दूनागिरी इको टूरिज्म पर द्वाराहाट में कार्यशाला जारी
विज्ञापन


द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ब्लाॅक सभागार में आयोजित दूनागिरी ईको टूरिज्म विषय तीन दिवसीय कार्यशाला रविवार को दूसरे दिन भी जारी रही। जिसमें प्रशिक्षणार्थियों ने अपने क्षेत्र की विशेषताओं को साझा किया। विषय विशेषज्ञों ने पौराणिक व आध्यात्मिक संस्कृति तथा पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने की जोर दिया।


प्रशिक्षण के दूसरे दिन होम स्टे संचालकों और युवाओं ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं और अपने क्षेत्र की विशेषताओं व वास्तुकला के बारे में विचार साझा किए। पारस नाथ गोस्वामी ने सोशल मीडिया के प्रभाव और पर्यटन में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। जीबी पंत पर्यावरण संस्थान के वैज्ञानिक रवींद्र जोशी ने पर्यावरणीय पर्यटन के बढ़ावे पर बल देते हुए दूनागिरी क्षेत्र के जैव विविधता में प्रकाश डाला। वहां पर वैज्ञानिक कुलदीप जोशी, तनुजा पाठक, पंकज तिवारी, मंजू बड़ोला, पंकज कुमार, भोपाल राम आर्य, और मनमोहन तिवारी मौजूद रहे। संचालन विभु कृष्णा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed