{"_id":"f9df5b3ef1cc671c9013211b5f3b748f","slug":"exclusion-of-alcoholics-in-sirkot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरकोट में होगा शराबियों का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरकोट में होगा शराबियों का बहिष्कार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)
Updated Wed, 11 Mar 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महिला मंगल दल सिरकोट ने गांव में शराबखोरी पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर जागरूकता रैली निकाली। बैठक कर निर्णय लिया कि गांव में शराब बेचने, हंगामा करने वालों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
महिला मंगल दल के आह्वान पर गांव की महिलाएं और बच्चे बुधवार को सिरकोट कस्बे में जमा हुए। रैली को ज्येष्ठ उपप्रमुख जगदीश कुनियाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कस्बे से शुरू हुई रैली रैतोली गांव तक पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि सिकरोट कस्बे में खुलेआम चाय के खोम्चों में अवैध शराब बिक रही है। जिससे गांव का माहौल अशांत हो गया है। शराबी देर रात तक चाय के खोम्चों में शराब पीकर उत्पात मचाते हैं। महिला मंगल दल की अध्यक्षा कमला सनवाल ने कहा कि शराबियों के आतंक से गांव की महिलाएं परेशान हैं। उन्होंने कहा कि गांव का कोई व्यक्ति शराब पीता, शराब बेचता मिला तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में गीता, पार्वती, सरिता, हेमा, पुष्पा, कमला, माया, सावित्री, सीता आदि ने आदि ने विचार रखे।