फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ex army of Ranikhet

पूर्व सैनिकों ने कहा कमांड ट्रेनिंग के अधीन माउंटेन डिवीजन का हो गठन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Ex army of Ranikhet
प्रशासन के माध्यम से पीएम को ज्ञापन भेजते पूर्व सैनिक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लेह लद्दाख की गलवां घाटी में भारतीय सैनिकों पर चीन सैनिकों की बर्बरता से आक्रोशित पूर्व सैनिक जरूरत पड़ने पर सीमा पर जाने को तैयार हैं। पूर्व सैनिकों का कहना है कि सेवानिवृत्त होने पर हथियार रख दिए हैं, चलाना नहीं भूले हैं। सेना के एक आह्वान पर पूर्व सैनिक सीमा की ओर चल पड़ेंगे।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में पूर्व सैनिकों ने जरूरत पड़ने पर सीमा पर जाने और हथियार उठाने की बात कही है। पूर्व सैनिकों का कहना है कि चीन हमेशा छलबल करता रहा है। गलवां घाटी में इस बार भी यही रणनीति चीन ने अपनाई है। संस्था के प्रदेश महासचिव पूर्व सूबेदार हरी सिंह नेगी ने कहा कि पूरे विश्व में भारतीय सेना का कोई सानी नहीं है। दुश्मन से हर स्थिति में पार पाने का माद्दा भारतीय सेना में है। पूर्व सैनिकों ने कहा कि वह हथियार चलाना नहीं भूले हैं। जरूरत पड़ने पर वह भी सीमाओं पर जाकर लड़ सकते हैं। ज्ञापन भेजने वालों में बचे सिंह कुवार्बी, आरडी उपाध्याय, प्रेम सिंह फर्त्याल, शेखर चंद्र पुजारी, गोविंद सिंह रावत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed