फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   every place Holi songs are runing

जगह-जगह होली गायन

Thu, 01 Mar 2018 09:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Thu, 01 Mar 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
every place Holi songs are runing
अल्मोड़ा में होलिका दहन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

 रंगों के त्योहार होली पूरे शबाब पर है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सभी आयु वर्ग के लोग होली के रंग में डूबे हुए हैं। जगह-जगह होली गायन चल रहा है। चीर स्थल, मंदिरों और घरों में पुरुषों, महिलाओं की खड़ी और बैठकी होली चल रही हैं। इधर देर शाम जगह जगह होलिका दहन कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इससे पहले इन स्थानों पर होल्यारों ने होली गाई और आलू के गुटके समेत अन्य पकवान भी बनाए। छलड़ी शुक्रवार को मनाई जाएगी। 

विज्ञापन


शहर के मोहल्लों में चीर स्थलों पर देर रात्रि तक होली गायन चल रहा है। इसके अलावा मंदिरों और घरों में पुरुषों और महिलाओं की अलग-अलग होली चल रही हैं। मालरोड में अधिवक्ता नीरु तिवारी के आवास पर महिलाओं की होली हुई। 
विज्ञापन

सालम समिति द्वारा राम सिंह धौनी बहुउद्देश्यीय पुस्तकालय सभागार में देर रात तक होली गायन किया गया। होल्यारों ने शिव के मन मांहि बसे काशी, आधे काशी में बामन बनिया, आधे काशी में सन्यासी, सीता राम को ब्याह जनकपुर जाना है आदि होलियां गाईं। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, संयोजक विनोद जोशी, विसन बोरा, अमरनाथ रजवार, गोपाल महरा, देव सिंह बिष्ट, विपिन जशी, नंदन बिष्ट, दीवान आर्य, गोविंद बिष्ट, मनोज पांडे, भगीरथ पांडे, चंद्रमणि भट्ट,डा. दीवान नगरकरोटी ने होली गायन किया। उधर सोमेश्वर में भी होली गायन की धूम मची हुई है। महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग होली चल रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed