{"_id":"69010814d727bb9712077c84","slug":"even-the-cold-could-not-stop-the-enthusiasm-of-the-hunger-strikers-almora-news-c-232-1-ha11012-135696-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: ठंड भी नहीं रोक पाई अनशनकारियों के हौसले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: ठंड भी नहीं रोक पाई अनशनकारियों के हौसले
Tue, 28 Oct 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
चौखुटिया में रामगंगा नदी के आरती घाट पर आंदोलन में बैठे लोग।
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। लगातार गिरते तापमान और सर्द हवाओं के बीच भी ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन के अनशनकारी अपने हौसले बुलंद बनाए हुए हैं। आमरण अनशन पर बैठे आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती है तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
मंगलवार को अनशन स्थल पर 80 वर्षीय नारायण सिंह मेहरा, युवा पवन मेहरा, लीलाधर मठपाल, प्रकाश अधिकारी और खीम पुरी समेत कई लोग क्रमिक अनशन पर डटे रहे। आंदोलन को समर्थन देने के लिए स्थानीय लोग और सामाजिक संगठनों के लोग भी पहुंच रहे हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि आंदोलन का उद्देश्य चौखुटिया क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार करना है। अनशनकारियों ने बताया कि उप जिला चिकित्सालय को पर्याप्त संसाधन और चिकित्सक नहीं मिल पाने के कारण स्थानीय जनता को मामूली बीमारियों में भी अल्मोड़ा या देहरादून जाना पड़ता है जिससे जीवन को जोखिम होता है। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
श्रीनगर, गढ़वाल पहुंची पदयात्रा
चौखुटिया से देहरादून तक चल रही पदयात्रा मंगलवार को श्रीनगर गढ़वाल पहुंची। पदयात्रियों ने जनता को आंदोलन के उद्देश्य से अवगत कराया और सरकार से तत्काल स्वास्थ्य सुधार की अपील की। ऑपरेशन स्वास्थ्य के संयोजक भुवन कठायत ने कहा कि यह आंदोलन आम जनता के स्वास्थ्य अधिकार की लड़ाई है और तब तक जारी रहेगा जब तक चौखुटिया अस्पताल पूरी तरह संसाधनयुक्त नहीं हो जाता।