फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Environmentally friendly Jamuna Prasad Tiwari

पर्यावरण के सच्चे हितैषी शिक्षक जमुना प्रसाद तिवारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Environmentally friendly Jamuna Prasad Tiwari
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कंटरमैन के नाम से अपनी विशेष पहचान बना चुके शिक्षक जमुना प्रसाद तिवारी ने लॉकडाउन के बीच कनस्तरों से डस्टबिन बनाने का सिलसिला जारी रखा है। राजकीय इंटर कॉलेज बटुलिया में जीव विज्ञान प्रवक्ता पद पर कार्यरत जमुना प्रसाद तिवारी राज्यपाल पुरस्कार, शैलेश मटियानी पुरस्कार सहित अनेक पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।
विज्ञापन

शिक्षक जमुना प्रसाद तिवारी ने लॉकडाउन के समय का सदुपयोग करते हुए स्वच्छ भारत अभियान के तहत कनिस्तरों के डस्टबिन बनाने का काम जारी रखा। इस दौरान उन्होंने लगभग 50 कनस्तरों में रंग रोगन कर डस्टबिन के लिए तैयार किया है। उन्होंने बताया कि यह डस्टबिन गांव-गांव में स्थित धार्मिक स्थलों पर स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

शिक्षक जमुना प्रसाद तिवारी विगत एक दशक से पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के उद्देश्य से कनस्तरों को काटकर उनकी सफाई कर उसमें रंग रोगन कर डस्टबिन के लिए तैयार करते हैं। वह इन डस्टबिनों को अब तक विभिन्न विद्यालयों, विमांडेश्वर मंदिर, बाजार आदि स्थानों पर दे चुके हैं। इसके लिए उन्हें राज्य स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समर्पण भाव के कार्य को देखते हुए अब कई विद्यालय भी इस अभियान को अपना रहे हैं। यही नहीं तिवारी ने अपने घर पर नर्सरी बनाकर विद्यालय के लिए भी पौधे तैयार किए हैं। वह लोगों को भी निशुल्क पौध वितरित करते हैं। तिवारी गौरैया को संरक्षित करने के लिए घोंसले भी बनाते हैं। वह खाली समय में कनस्तरों को काटने या नर्सरी में कार्य करते दिखाई देते हैं। वह राइंका बटुलिया के स्मार्ट इको क्लब प्रभारी हैं। पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल में संरक्षण शिक्षा के लिए संदर्भदाता के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed