फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Environmental protection workshop in Almora

जीबी पंत पर्यावरण विकास संस्थान में हुई कार्यशाला

Mon, 20 Jun 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 20 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Environmental protection workshop in Almora
अल्मोड़ा में पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। विश्व मरूस्थल प्रतिरोध दिवस पर गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण, सतत विकास संस्थान कोसी-कटारमल में हुई कार्यशाला में संस्थान के निदेशक डा. पीतांबर प्रसाद ध्यानी ने कहा कि विश्व में तेज रफ्तार से जमीन मरुस्थल में बदलती जा रही है। सभी देश इस समस्या से प्रभावित हैं। इसका समाधान खोजना जरूरी है। उन्होंने कहा जमीन का सुचारू उपयोग और रखरखाव आवश्यक है।

विज्ञापन



डा. ध्यानी ने कहा कि संस्थान ने अब तक बंजर भूमि पुनरुत्थान पर जितने भी पर्यावरण तकनीकें, मॉडल विकसित किए हैं उन्हें सभी हिमालयी राज्यों के साथ ही अन्य राज्यों में फैलाना आवश्यक है। कार्यशाला समन्वयक वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. आरसी सुंदरियाल ने बताया कि विश्व में करीब 32 प्रतिशत भू भाग मरुस्थल की चपेट में है। जिससे करीब 1.5 अरब लोग प्रभावित है।
विज्ञापन


देश में करीब 10.5 करोड़ हेक्टेयर भूमि जो कि देश का लगभग 32.07 प्रतिशत भू भाग भूमि क्षरण से प्रभावित है। विश्व में प्रति मिनट करीब 23 हेक्टेयर भूमि का क्षरण हो रहा है। यदि भविष्य में इसी रफ्तार से भूमि क्षरित होती रही तो कृषि उत्पादन प्रभावित होने के साथ-साथ बहुत बड़ी जनसंख्या पर विस्थापन का खतरा मंडरा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. संदीपन मुखर्जी ने बताया कि हिमालयी राज्य जलवायु परिवर्तन प्रभावित होने के कारण बताए। वक्ताओं ने कहा कि मानव कार्य कलाप से भूमि मरुस्थलीय होती जा रही है और जलवायु परिवर्तन तेजी से बढ़ रहा है। इस मौके पर पलायन रोकने, वनीकरण के लिए उपयुक्त पौधों का चुनाव, पानी, मिट्टी का संरक्षण, बंजर भूमि का विकास, जैविक खेती पर चर्चा की गई।


संचालन संस्थान के वैज्ञानिक डा. आरके सिंह और डा.आरसी प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। कार्यशाला में डा. डीएस रावत आदि मौजूद थे। एनडीटीवी के सुशील बहुुगुणा ने जंगल के दावेदार नामक एक डाक्यूमेंट्री दिखाई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed