फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ENT Surgeon on leave

डॉक्टर के छुट्टी पर जाने से बिना उपचार लौटे मरीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
ENT Surgeon on leave
अल्मोड़ा के जिला अस्पताल में बंद पड़ा ईएनटी कक्ष। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में तैनात ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अंकुर गुप्ता के अवकाश में जाने से मरीज परेशान हैं। जानकारी नहीं होने के कारण ग्रामीण इलाकों से आए मरीजों को बिना इलाज के लौटना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन

डॉ. अंकुर गुप्ता एक हफ्ते के अवकाश पर हैं। अस्पताल में प्रतिदिन 40 से 45 मरीज ओपीडी में पहुंचे हैं। प्रतिमाह लगभग 10 से 15 माइनर और लगभग पांच मेजर ऑपरेशन होते हैं। बृहस्पतिवार को अस्पताल में मरीज पहुंचे लेकिन डॉक्टर के न होने से उन्हें लौटना पड़ा।
विज्ञापन

अस्पताल के पीएमएस ने कहा कि पत्नी के प्रसव के कारण डॉ. अंकुर गुप्ता एक सप्ताह की छुट्टी पर हैं। जिला अस्पताल में अभी मरीजों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। मरीज बेस अस्पताल में अपना उपचार करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों की पीड़ा
डॉक्टर के छुट्टी में जाने से मरीजों को दिक्कतें हो रही हैं। मैं सेराघाट से आया हूं। जानकारी नहीं होने से बिना उपचार के जाना पड़ रहा है।
- किशन सिंह
मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर के अवकाश में जाने पर अस्पताल की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए।
- अर्जुन राम (भकतौला)
अस्पताल पहुंचने पर पता चलता है कि डॉक्टर अवकाश पर है। इससे मरीजों को दिक्कत तो होती ही है। साथ में आए तीमारदारों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।
- राजेंद्र राम सुनौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed