{"_id":"668d1d29c794004c9b0dcb2a","slug":"enraged-by-the-burning-cuts-people-took-sdo-and-je-hostage-in-almora-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora: बिजली कटौती से भड़के लोग, एसडीओ और जेई को बनाया बंधक; तालाबंदी कर दिया धरना, तीन घंटे किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora: बिजली कटौती से भड़के लोग, एसडीओ और जेई को बनाया बंधक; तालाबंदी कर दिया धरना, तीन घंटे किया हंगामा
Tue, 09 Jul 2024 04:51 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 09 Jul 2024 04:51 PM IST
सार
Almora News: सल्ट में आए दिन बिजली कटौती का सामना कर रहे लोगों का हौसला जवाब दे गया। बिजली कटौती से भड़के लोगों ने एसडीओ और जेई को उनके कार्यालय में बंधक बना दिया और बाहर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
बिजली कटौती से भड़के
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अल्मोड़ा के मौलेखाल के सल्ट में आए दिन बिजली कटौती का सामना कर रहे लोगों का हौसला जवाब दे गया। बिजली कटौती से भड़के लोगों ने एसडीओ और जेई को उनके कार्यालय में बंधक बना दिया और बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने तीन घंटे तक हंगामा काटा। कहा कि आए दिन बिजली कटौती से कारोबारियों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सब कुछ जानते हुए भी यूपीसीएल इस समस्या के समाधान के लिए गंभीर नहीं है।
सल्ट विकासखंड में पिछले कई महीनों से बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। बीते चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने से क्षेत्र की 30 हजार से अधिक की आबादी को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। लंबे समय बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो लोगों में नाराजगी बढ़ गई और वे मंगलवार सुबह आठ बजे एसडीओ कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने एसडीओ तसनीफ अनवर और अवर अभियंता वसीम अहमद को कमरे में बंद कर बाहर से ताला जड़ दिया और यूपीसीएल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।
एक घंटे बाद उन्होंने कमरे का ताला खोला और एसडीओ से जल्द व्यवस्था में सुधार की मांग की। लोगों ने कहा कि आए दिन बिजली कटौती होने से साइबर कैफे, चक्की सहित अन्य कारोबारियों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। सरकारी कार्यालयों में कामकाज नहीं हो रहे और दूर-दराज से पहुंचे लोगों को इन संस्थानों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। एसडीओ ने एक सप्ताह के भीतर जर्जर खंभों और झूलते तारों को ठीक कर व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया तब लोग यहां से रवाना हुए।
विज्ञापन
ये पढ़ें- पुलिस का एक चेहरा ऐसा भी: अनाथ बेटी को लिया गोद...फिर रीति रिवाज से कराई शादी; जवानों ने भाई बनकर किया विदा
आश्वासन पूरा नहीं हुआ तो करेंगे उग्र आंदोलन
सल्ट के शशीखाल सब स्टेशन में हुए हंगामे के बाद ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने उन्हें जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में कम क्षमता के ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा रहे हैं। झूलते तारों के चलते आए दिन शॉर्ट सर्किट से बिजली गुल हो रही है। यदि तय समय पर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और बिजली कटौती से मुक्ति नहीं मिली तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए यूपीसीएल ने कुछ देर बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जबकि क्षेत्र में चार दिन से आपूर्ति ठप थी और बड़ी खराबी का हवाला दिया जा रहा था। यूपीसीएल की इस कार्यशैली पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।
ये रहे मौजूद
विनोद ध्यानी, भगवत बोरा, जयपाल रावत, विक्रम विष्ट, आलम सिंह, महेंद्र राणा, सुजीत चौधरी, मनवर अधिकारी, घनानंद शर्मा, शोबन बोरा, हरीश तड़ियाल, जीत बिष्ट, मंगल सिंह, रमेश सिंह, चंदन सिंह, पान सिंह आदि शामिल रहे।
मौलेखाल फीडर में खराबी आने से दिक्कत आई। जल्द यहां 100 केवीए के दो नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। उपभोक्ताओं की जेई और ठेकेदार को लेकर जो शिकायतें हैं उनको लेकर उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
-तसनीफ अनवर, एसडीओ, यूपीसीएल, सल्ट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन