फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh police conducted Kanyadaan of orphan daughter

पुलिस का एक चेहरा ऐसा भी: अनाथ बेटी को लिया गोद...फिर रीति रिवाज से कराई शादी; जवानों ने भाई बनकर किया विदा

Tue, 09 Jul 2024 04:35 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 09 Jul 2024 04:35 PM IST
सार

पिथौरागढ़ पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है। एक अनाथ कन्या को पहले गोद लिया और आज उसकी पूरे रीति रिवाज से शादी कर दी।

विज्ञापन
Pithoragarh police conducted Kanyadaan of orphan daughter
पुलिस ने कराया अनाथ बिटिया का कन्यादान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है। एक अनाथ कन्या को पहले गोद लिया और आज उसकी पूरे रीति रिवाज से शादी कर दी। पुलिस के जवानों ने अनाथ लड़की की धूमधाम से शादी कराकर उसे ससुराल के लिए विदा किया। पुलिस के इस नेक कार्य की सर्वत्र सराहना हो रही है।

Pithoragarh police conducted Kanyadaan of orphan daughter
शादी - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार प्रतिसार निरीक्षक नरेश चंद्र जखमोला को कुछ समय पूर्व शहर में एक मंदिर के पास पुष्पा नाम की एक लड़की मिली थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Pithoragarh police conducted Kanyadaan of orphan daughter
पुलिस ने कराई शादी - फोटो : अमर उजाला
लड़की ने बताया था कि वह धारचूला क्षेत्र के किसी गांव की है। उसके माता-पिता नहीं है। उसका पालन पोषण उसकी दादी ने किया। दादी का भी 10 वर्ष पूर्व निधन हो गया। वह काम की तलाश में पिथौरागढ़ आई। यहां किसी व्यक्ति के यहां काम कर रही थी। अचानक उसे काम से निकाल दिया। वह यहां काम की तलाश कर रही है। उसने प्रतिसार निरीक्षक जखमोला से कहा था कि उसे कहीं काम दिलवा दें।
विज्ञापन

Pithoragarh police conducted Kanyadaan of orphan daughter
अनाथ लड़की की शादी कराई - फोटो : अमर उजाला
प्रतिसार निरीक्षक ने लड़की को गोद लेने की पहल की। उन्होंने इसकी जानकारी एसपी रेखा यादव और सीओ परवेज अली को दी। इसके बाद लड़की की शादी कराने के लिए थल निवासी विपिन के साथ रिश्ता तय कराया।
 

Pithoragarh police conducted Kanyadaan of orphan daughter
पिथौरागढ़ - फोटो : अमर उजाला
लड़की का कन्यादान प्रतिसार निरीक्षण जखमोला ने पिता और जखमोला की समधन और समाजसेवी रुक्मिणी देवी ने लड़की की मां की भूमिका निभाकर कन्यादान किया। उसकी शादी के लिए पिथौरागढ़ पुलिस के सभी जवानों और कर्मियों ने आर्थिक सहयोग किया। आठ जुलाई को पुलिस लाइन के गौरी हॉल सभागार में रीति रिवाज से उसकी शादी कराकर बिटिया को ससुराल विदा किया। पिथौरागढ़ पुलिस के इस प्रयासों की लोगों ने सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed