{"_id":"6af769673dd7de40480606df","slug":"leopard-growls-in-a-courtyard-in-silli-village-villagers-left-sleepless-almora-news-c-8-1-hld1027-866934-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सिल्ली गांव में आंगन में गुर्राया तेंदुआ, ग्रामीणों की उड़ी नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सिल्ली गांव में आंगन में गुर्राया तेंदुआ, ग्रामीणों की उड़ी नींद
Sat, 14 Nov 2026 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। सिल्ली गांव में तेंदुए के आने से लोगों में दहशत है। आबादी के बीच तेंदुए की आवाजाही सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इससे लोगों की नींद उड़ गई है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची और गश्त शुरू कर दी है।
शुक्रवार को रेंजर एमएस गुसाईं के नेतृत्व में पहुंची टीम ने गांव में पिंजरा लगाया। बताया गया कि बुधवार रात एक तेंदुआ अशोक जोशी के आवास के पास चहलकदमी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
इसके बाद लोगों ने अकेले बाहर निकलना बंद कर दिया और बच्चों को भी अकेले नहीं जाने दे रहे हैं। वहीं महिलाएं समूह में खेतों और अन्य जरूरी कार्यों के लिए जा रही हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि आबादी के बीच वन्यजीवों की मौजूदगी से उनमें भय का माहौल है। घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी तेज कर दी है।
रेंजर एमएस गुसाईं ने ग्रामीणों से अकेले में बाहर नहीं निकलने और सतर्कता बरतने की अपील की। साथ ही तेंदुए की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने के लिए कहा। टीम ने ग्रामीणों को सुरक्षा संबंधी जानकारी भी दी। इस मौके पर वन दरोगा दिनेश जोशी, नवीन तिवारी, वन आरक्षी संजय कुमार, राम सिंह आदि मौजूद रहे।