{"_id":"69d6960ec7826d4d8105c6c3","slug":"encroachment-in-lala-bazaar-of-the-city-makes-it-difficult-for-pedestrians-to-walk-almora-news-c-232-1-shld1002-141893-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: नगर के लाला बाजार में अतिक्रमण से राहगीरों का चलना दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: नगर के लाला बाजार में अतिक्रमण से राहगीरों का चलना दूभर
Wed, 08 Apr 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की मंगलवार को नंदादेवी मंदिर परिसर में बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि नगर के लाला बाजार में अतिक्रमण से राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। अतिक्रमण को हटाया जाए।
नगर में बिजली खंभों में लगी बिजली लाइट जल नहीं रही है। नगर के मुख्य बाजार में मिलन चौक से पल्टन बाजार तक दो पहिया वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया जाए। नगर और ग्रामीण इलाकों में बंदरों, लावारिस कुत्तों और लावारिस जानवरों की संख्या बढ़ने से दिक्कतें बढ़ते जा रही है। धारानौला से शिखर तिराहा वाया करबला तक सीटी बस का संचालन करने की मांग की। अध्यक्षता केशव दत्त पांडे और संचालन सुरेंद्र लाल टम्टा ने किया। वहां अध्यक्ष केशव दत्त पांडे, संरक्षक पीजी गोस्वामी, मोहन जोशी, विनोद गिरी, महेंद्र मनराल, आनंद गैड़ा, घनानंद जोशी, त्रिलोक सिंह, दिवान सिंह बिष्ट, रविकमल जोशी, नरेंद्र वर्मा, सुरेश असवाल आदि मौजूद रहे।