फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Employees opened against the divisional forest officer

प्रभागीय वनाधिकारी के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

Fri, 16 Nov 2018 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Fri, 16 Nov 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
Employees opened against the divisional forest officer
डीएफओ के खिलाफ आपात बैठक करते वन विभाग के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
कर्मचारियों का मानसिक उत्पीड़न करने, अव्यवहारिक कार्य प्रणाली और श्रमिकों के पारिश्रमिक का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाते हुए वन विभाग के कर्मचारियों ने डीएफओ पंकज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय परिसर में आपात बैठक कर कर्मचारियों ने 26 नवंबर तक डीएफओ का स्थानांतरण नहीं होने पर प्रभागीय वनाधिकारी के अधीन कार्य नहीं करने का एलान किया है। कर्मचारियों ने प्रमुख वन संरक्षक को भी इस संबंध में ज्ञापन भेजा है। बैठक के दौरान कर्मचारियों डीएफओ के खिलाफ नारेबाजी भी की।      
विज्ञापन

       
उत्तरांचल फारेस्ट मिनिस्ट्रीयल जिला शाखा के तहत कर्मचारियों ने शुक्रवार दिन में प्रभागीय वनाधिकारी परिसर में आपातकालीन बैठक की। उन्होंने ने आरोप लगाया कि डीएफओ द्वारा कर्मचारियों का लगातार मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। उनके द्वारा डाक में नियमित हस्ताक्षर भी नहीं किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि डीएफओ का अधिकांश समय कर्मचारियों को चेतावनी देने उनका स्पष्टीकरण लेने में ही व्यतीत हो जाता है। इसके अलावा श्रमिकों का एक साल से पारिश्रमिक का भुगतान भी नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने उनके साथ काम करने में असहमति जताते हुए डीएफओ को कुमाऊं मंडल से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की। कर्मचारियों ने ऐसा नहीं होने पर 26 नवंबर से वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं में बैठकर काम करने की चेतावनी दी। कर्मचारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर प्रदेश स्तर पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी। बैठक के दौरान सड़क पर वाहन में बैठकर जा रहे वनाधिकारी के खिलाफ कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

       
इस मौके पर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष सुरेश जोशी, मंत्री धनराज सिंह रौतेला, मुख्य संरक्षक महेंद्र वर्मा, तृप्ता पंत, तारा चंद्र सिंह परिहार, नवीन तिवारी, उमापति भट्ट, कमलेश जोशी, कमल कुमार, गोपाल भट्ट, अंकित दुम्का, हीरा सिंह, कविता नयाल, कलावती भाकुनी, विमला देवी, सुंदर सिंह, मनीष जोशी, प्रशासनिक अधिकारी श्याम सिंह रावत, महेंद्र सिंह बिष्ट, दीप तिवारी, इंद्र सिंह, दिनेश तिवारी, गरिमा तिवारी, मनोज पांडे, मुकेश तिवारी, शिवानी चौहान, दिनेश दुर्गापाल, कृपाल राम, जगत सिंह, नारायण रावत, नरेंद्र गुसाई, पार्वती नयाल, निर्मला देवी आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed