फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Eleven lakhs approved for catching monkey: Chauhan

बंदर पकड़ने के लिए ग्यारह लाख स्वीकृत: चौहान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Eleven lakhs approved for catching monkey: Chauhan
विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपती महिला कल्याण समिति की सदस्य। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। महिला कल्याण समिति के शिष्टमंडल ने बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान से मुलाकात की। महिलाओं ने उन्हें बताया कि कटखने बंदर जहां लोगों को काट रहे हैं वहीं घरों से सामान उठा ले जा रहे हैं। बंदरों के आतंक से निजात दिलाई जाए। इस पर विधायक ने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए 11 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

विधानसभा उपाध्यक्ष चौहान ने शिष्टमंडल को बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए सिविल सोयम वन प्रभाग को दस लाख और अल्मोड़ा वन प्रभाग को एक लाख रुपये शासन ने स्वीकृत कर दिए हैं। शहर के बंदरों को पकड़कर उनका बधियाकरण किया जाएगा। बंदर पकड़ने वाले को एक बंदर पकड़ने के लिए 550 रुपये दिए जाएंगे। बंदरों का बधियाकरण करने के लिए पशु पालन विभाग के दो डाक्टरों को चिड़ियापुर में प्रशिक्षण भी दिया गया है।
विज्ञापन

शहरवासियों को जल्द ही कटखने बंदरों से निजात मिलेगी।महिला समिति के शिष्टमंडल में रीता दुर्गापाल, पुष्पा सती, मीता उपाध्याय, रमा जोशी आदि शामिल रहीं।
इधर पालिका परिषद ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कटखने बंदरों को पकड़ने का अभियान जारी है। पिछले दो दिनों में शहर के मोहल्लों से 23 बंदर पकड़े गए। जिनका एनटीडी स्थित एबीसी सेंटर में बधियाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed