फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Electricity supply issues

बिजली आपूर्ति पर मौसम की मार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply issues
अल्मोड़ा मालरोड पर वन विभाग के समीप लाइन को ठीक करते कर्मचारी। - फोटो : ALMORA
बारिश और तेज हवाएं चलने से शुक्रवार शाम मालरोड पर वन विभाग के समीप और थपलिया में पेड़ गिरने से बिजली लाइनों को क्षति पहुंची है। हाई वोल्टेज से थपलिया में कई घरों में इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन

वन विभाग के समीप स्थित ट्रांसफार्मर पर गिरे पेड़ को बिजली कर्मियों ने शनिवार दिन में हटाकर लाइन को ठीक किया। हालांकि विभाग ने गत दिवस क्षेत्र में आपूर्ति बहाल कर दी थी। वहीं थपलिया में लाइन दुरुस्त नहीं होने से लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन

क्षेत्र के निवासी संजय पांडे ने बताया कि हाई वोल्टेज से उनका इनवर्टर समेत अन्य उपकरण फुंक गए। इसके अलावा मोहल्ले के अन्य लोगों के भी इलेक्ट्रानिक उपकरण फूंके हैं। शनिवार देर शाम आपूर्ति बहाल हो सकी। विभाग के अवर अभियंता मनोरंजन वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को थपलिया में लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद आपूर्ति काट दी गई थी। इधर शहर में कई स्थानों पर बिजली लाइन में खराबी आने पर दिनभर बिजली की अव्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौ से अधिक गांवों में आपूर्ति बाधित
बागेश्वर/गरुड़। सोमेश्वर से कौसानी को आने वाली 33 केवी बिजली लाइन पर शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे पेड़ गिर गया। बिजली के तार टूटने से क्षेत्र के 100 से अधिक गांव अंधेरे में डूब गए। बिजली नहीं होने से व्यापारियों को शनिवार सुबह से नुकसान उठाना पड़ा। कार्यालयों और लघु कुटीर उद्योगों का कार्य भी प्रभावित हुआ। करीब 14 घंटे बाद क्षेत्र में बिजली बहाल हो सकी। इधर कमेड़ीदेवी से पचार को जाने वाली बिजली लाइन पर शुक्रवार शाम बिजली गिरने से दो पिन और चार डिस्क इंसुलेटरों में खराबी आ गई। लाइन में फॉल्ट आने से सेरी, भंतोला, धरमघर, सिमगढ़ी, मझेड़ा, पठक्यूड़ा, स्यांकोट, भुलगांव, जलमानी, महोली और पचार गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात इन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। ऊर्जा निगम के ईई भास्कर पांडेय ने बताया कि गरुड़ और कौसानी की बिजली लाइन की मरम्मत कर दोपहर डेढ़ बजे बिजली सुचारु करा दी गई। कमेड़ीदेवी-पचार की बिजली लाइन की मरम्मत ठीक कर दी गई है।
बिजली अव्यवस्था से ग्रामीणों को हो रही दिक्कतें
अल्मोड़ा। धर्म निरपेक्ष युवा मंच के गांव चलो अभियान के तहत भैसियाछाना ब्लाक के पेटशाल क्षेत्र में हुई बैठक में क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि पेटशाल और बाड़ेछीना समेत धौलछीना से सेराघाट तक विद्युत अव्यवस्था बनी रहती है। 24 घंटे में मात्र पांच-छह घंटे बिजली आती है।

गर्मी के दिनों विद्युत अव्यवस्था से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही महिलाओं के राशन कार्ड नहीं बनने, पेंशन समय पर नहीं मिलने आदि समस्याओं पर भी चर्चा हुई। तय हुआ कि समस्याओं को लेकर सोमवार को संबंधित विभाग को ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में दिनेश शर्मा, नारायण सिंह, योगेंद्र सिंह, विनीत पेटशाली, आनंद बल्लभ पेटशाली, नीरज जोशी, राधिका देवी, मोहनी देवी आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed