फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Electricity department imposes a fine of two lakh penalty on UP State Construction Corporation

 बिजली विभाग ने उप्र राजकीय निर्माण निगम पर ठोका दो लाख जुर्माना

Wed, 13 Sep 2017 10:27 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन

 विद्युत वितरण खंड ने लोअर मालरोड में अंतरराज्यीय बस अड्डे का निर्माण कर रही एजेंसी उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम पर बिजली चोरी के मामले में दो लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। विभाग ने निर्माण निगम को इस आशय का नोटिस भी जारी कर दिया है। जुर्माने की धनराशि जमा करने के लिए निर्माण निगम को एक पखवाड़े का समय दिया गया है। अन्यथा पुलिस कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


लोअर मालरोड में उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा अंतरराज्यीय बस अड्डे का निर्माण किया जा रहा है। यहीं पर उत्तराखंड परिवहन निगम की वर्कशॉप भी है। शनिवार को विद्युत विभाग के एसडीओ (टाउन) संतोष अग्रवाल ने परिवहन निगम की वर्कशाप के कनेक्शन की केबल को काटकर उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा बिजली का उपभोग करने का मामला पकड़ा था। निर्माण निगम ने बिजली का कनेक्शन भी नहीं लिया है। इस मामले में एसडीओ ने उप्र राजकीय निर्माण निगम के सुपरवाइजर लोकेंद्र कुमार के खिलाफ कोतवाली में धारा 135 विद्युत अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता दीन दयाल पांगती ने बताया कि उप्र राजकीय निर्माण निगम पर 2,00,670 रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्हाेंने कहा कि निर्माण निगम की ओर से 15 दिन में जुर्माने की राशि जमा नहीं की गई तो पुलिस कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed