फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Electricity crisis deepens again in Salt, 20 thousand people of 50 villages affected

Almora News: सल्ट में फिर गहराया बिजली संकट, 50 गांवों की 20 हजार आबादी प्रभावित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Electricity crisis deepens again in Salt, 20 thousand people of 50 villages affected
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। विकासखंड सल्ट में बिजली संकट एक बार फिर गहरा गया है। सोमवार को मौसम खराब होते ही मौलेखाल फीडर में फिर तकनीकी दिक्कतें शुरू हो गई। पूरे दिन बिजली की आंख-मिचौली जारी रही और कई क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

शशिखाल विद्युत उपकेंद्र से संचालित मौलेखाल फीडर में बार-बार आ रहे फॉल्ट के कारण करीब 50 गांवों की 20 हजार से अधिक आबादी प्रभावित हो रही है। बिजली की अनियमित आपूर्ति से ग्रामीणों के साथ व्यापारियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। आटा चक्की, कॉमन सर्विस सेंटर, मोबाइल दुकान, वेल्डिंग, फोटो स्टूडियो समेत बिजली आधारित कारोबार प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि बार-बार बिजली आने-जाने से उपकरण खराब होने का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों ने विभाग से फीडर की तकनीकी जांच कर स्थायी समाधान निकालने और नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि हल्की बारिश में भी बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र
भैरंगखाल, कोटाचामी, अमेता, मैणाकोट, शशिखाल, मौलेखाल, जालीखान, बांगीधार, कोटजसपुर, कुन्हील, किचार, खुमांग, डंगूला, भवाली, मन्हैत, मौलेख, टुकनोली, भ्यांगी, आंसूतले, मुनंगा, चमकना, कटरिया, पोखरी सहित 50 से अधिक गांव और तोक बिजली संकट से प्रभावित हैं।
----------------
कोट

लाइन में 2 जगह डिस्क इंसुलेटर फॉल्ट मिले हैं, लाइनमैन अभी भी लगातार कार्य कर रहे हैं जल्द ही फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति सुचारू कर दी जायेगी।
राकेश कुमार, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed