फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Elder brother arrested for murder of younger brother

छोटे भाई की निर्मम हत्या के मामले में बड़ा भाई गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Elder brother arrested for murder of younger brother
अल्मोड़ा। सेराघाट के न्योली में पिछले महीने हुई छोटे भाई की हत्या करने वाले आरोपी बड़े भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार को आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

बता दें कि जुलाई माह में सेराघाट के समीप न्योली गांव निवासी राजेंद्र सिंह (50) पुत्र स्व. प्रताप सिंह के साथ भूमि विवाद के चलते बड़े भाई का विवाद हुआ था। बड़े भाई चनर सिंह पर परिवार के साथ मिलकर छोटे भाई को मारने का आरोप था। आरोप था कि बड़े भाई ने अपने संबंधियों को बुलाकर छोटे भाई को लाठी डंडों से पीटा। छोटे भाई राजेंद्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल अल्मोड़ा में भर्ती किया गया था, यहां से अगले दिन नाजुक स्थिति में उन्हें रेफर किया गया था। तीन दिन बाद हल्द्वानी में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में राजेंद्र सिंह के परिजनों के साथ ग्रामीणों ने शव रख रात में मोटरमार्ग पर जाम भी लगाया था। तहरीर के बाद राजस्व पुलिस ने राजेंद्र के बड़े भाई, भतीजे और अन्य दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। राजेंद्र के भतीजे हेमंत सिंह, संबंधी बालम सिंह और नीरज सिंह को राजस्व पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। राजस्व पुलिस की मांग के बाद मामले को रेगुलर पुलिस में ट्रांसफर करने की संस्तुति दी गई थी। एसआई श्वेता नेगी ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुख्य आरोपी चनर सिंह उर्फ चंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed