फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Effact of Forest Fire on Glaciars

वनाग्नि से निकला ब्लैक कार्बन ग्लेशियरों को ढाई मीटर तक और पीछे खिसका देगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Effact of Forest Fire on Glaciars
डा. जेसी कुनियाल, पर्यावरण वैज्ञानिक, - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। वनाग्नि से निकल रहा ब्लैक कार्बन हिमालय के लिए बहुत खतरनाक साबित हो रहा है। यह ग्लेशियरों को तेजी से पिघला रहा है और उसके पिघलने की सालाना वृद्धि दर को बढ़ा रहा है। अनुमान है कि यह ग्लेशियरों को ढाई मीटर तक और पीछे खिसका सकता है।
विज्ञापन

हिमालय में मौजूद ग्लेशियर हर साल पिघलकर पीछे की ओर खिसक रहे हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार ग्लेशियरों में कहीं पर ज्यादा और कहीं पर कम बर्फ का जमाव होता है।
विज्ञापन

जहां कम बर्फ का जमाव होता है वहां करीब 17 मीटर तक और जहां ज्यादा बर्फ का जमाव होता है वहां करीब आठ मीटर तक बर्फ पिघलने की वजह से ग्लेशियर हर साल पीछे की ओर चले जाते हैं। वनाग्नि के बाद यह स्थिति और ज्यादा चिंताजनक होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोसी कटारमल स्थित जीबी पंत हिमालय पर्यावरण संस्थान के पर्यावरण वैज्ञानिक डा. जेसी कुनियाल बताते हैं कि ब्लैक कार्बन 0.5 माइक्रोन के छोटे आकार होता है।
जंगल की आग की वजह से पैदा हो रहा ब्लैक कार्बन हवा के माध्यम से भारी मात्रा में उड़कर हिमालय तक पहुंच रहा है और वहां बर्फ पर जम रहा है।
यह गर्मी को ज्यादा अवशोषित करता है, जिससे बर्फ ज्यादा गति से पिघलने लगती है। बताया कि यही कारण है कि वनाग्नि की वजह से ग्लेशियरों के पिघलने की दर बढ़ रही है।

इनके पिघलने में 10 से 15 प्रतिशत तक की और बढ़ोत्तरी हो रही है। इस वजह से वनाग्नि के प्रभाव से इस साल ग्लेशियर करीब 0.8 मीटर से लेकर 2.5 मीटर तक और अधिक पीछे की ओर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed