फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   edujucation must

शिक्षा की मजबूती के बगैर विकास संभव नहीं: सीएम

Mon, 25 Jan 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 25 Jan 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि शिक्षा की बुनियाद मजबूत होने पर ही किसी क्षेत्र का विकास संभव है। सरकार सभी विद्यालयों में शिक्षक तैनात करने के साथ ही हर ब्लाक में पांच-पांच मॉडल स्कूल खोलने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। सीएम रावत ने बारगल (खल्डुवा) देघाट के राजेश्वरी करुणा महर्षि दयानंद विद्यामंदिर के 20वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। श्री रावत ने विद्यालय के भवन का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर उन्होंने इंटर कॉलेज पत्थरखोला का नाम प्रीति गोविंद के नाम पर करने, तिमली-चचरोटी पेयजल योजना की मरंमत के लिए 25 लाख रुपये मंजूर करने की भी घोषणा की।
मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि नगरों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की काफी जरूरत है। इसके बगैर ग्रामीण अंचल का विकास भी संभव नहीं है। सरकार इसके लिए प्रयास कर रही है। ग्रामीण इलाकों के विद्यालयों में भी शिक्षकों के खाली पदों को भरा जा रहा है। उन्होंने राजेश्वरी करुणा महर्षि दयानंद विद्यामंदिर में दो कक्षों का निर्माण करने, इंटर कालेज पत्थरखोला का नाम प्रीति गोविंद इंटर कालेज करने, लखोरा में दो मिनी चैक डैम बनाने की घोषणा भी की। इस मौके पर मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रणजीत रावत ने देघाट-चिंतोली और गैरखोला-चिमतोला-सराईखेत मोटर मार्गों का निर्माणशीघ्र करने, देघाट में अगले सत्र से पॉलिटेक्निक शुरु करने की बात कही। राजेश्वरी करुणा महर्षि दयानंद विद्यामंदिर फाउंडेशन के प्रभारी पदमेंद्र बिष्ट ने मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत
विज्ञापन

 किए। इस मौके पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई। अध्यक्षता आनंदी कत्यूरा और संचालन गंगा पंचोली ने किया। कार्यक्रम में सीडीओ प्रकाश चंद्र, एसडीएम हेमंत वर्मा, एनएस नबियाल के अलावा ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुंवर सिंह कठायत,  प्रमुख आनंदी कत्यूरा, पूर्व प्रमुख गंगा पंचोली, प्रदेश सचिव प्रयाग  शर्मा, प्रताप सिंह मनराल, बची राम शर्मा, भूपाल सिंह रावत, महेंद्र  बंगारी, लता नेगी, रेखा बिष्ट, देव गिरी गोस्वामी, दीपक बिष्ट, महिपाल  सिंह, विशन सिंह, त्रिलोक सिंह बेलवाल, हंस फाउंडेशन के उत्तराखंड प्रभारी  पदमेंद्र बिष्ट, महेश चंद्र जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed