{"_id":"678e8dbb370ad3f0d807c2aa","slug":"education-news-in-district-almora-news-c-232-1-shld1002-123097-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: महाविद्यालय जैंती में एमए में सिर्फ तीन विषय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: महाविद्यालय जैंती में एमए में सिर्फ तीन विषय
Mon, 20 Jan 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय जैंती में एमए में नए विषय नहीं खुलने से छात्र-छात्राओं को इतिहास सहित अन्य विषयों की पढ़ाई के लिए उन्हें अल्मोड़ा या हल्द्वानी की दौड़ लगानी पड़ रही है।
वर्ष 1996 में जैंती में महाविद्यालय की स्थापना की गई। कॉलेज बनने के बाद क्षेत्र के युवाओं को क्षेत्र में ही बेहतर उच्च शिक्षा मिलने की उम्मीद थी। महाविद्यालय में एमए में राजनीतिशास्त्र, संस्कृत और हिंदी विषयों की पढ़ाई होती है। एमए में पूरे विषय न होने से दिक्कतें हो रही हैं। वर्तमान में महाविद्यालय में हिंदी, संस्कृत, विज्ञान विषय संचालित हो रहे हैं। छात्र-छात्राएं एमए में इतिहास, समाजशास्त्र, अंग्रेजी विषय खोलने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन शासन और सरकार इस समस्या का समाधान नहीं कर रही है। अंग्रेजी, इतिहास समेत अन्य विषयों से एमए करने के इच्छुक छात्र-छात्राएं दूसरे महाविद्यालयों के चक्कर काट रहे हैं।
महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान, हिंदी, संस्कृत विषय संचालित हो रहे हैं। अन्य विषयों के संचालन के लिए प्रस्ताव तैयार कर निदेशालय को भेजा जाएगा।-डॉ. संतोष कुमार, प्राचार्य राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय जैंती