{"_id":"637a67cc5813607cc66382da","slug":"dwarahat-s-melta-village-will-be-connected-with-road-facility-after-years-ranikhet-news-hld482659373","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुविधा से सालों बाद जुड़ेगा द्वाराहाट का मेल्टा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुविधा से सालों बाद जुड़ेगा द्वाराहाट का मेल्टा गांव
विज्ञापन
सड़क निर्माण स्वीकृत कराने के लिए भाजपा नेता अनिल शाही का आभार जताते मेल्टा के प्रधान प्रमोद जोश?
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। लंबे समय से मोटर मार्ग की बाट जोह रहा द्वाराहाट का मेल्टा गांव अब सड़क सुविधा से जुड़ जाएगा। पंचायत प्रतिनिधियों के आंदोलन की चेतावनी के बाद अल्मोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री ने सड़क की घोषणा कर दी है। बता दें कि इस गांव के लिए वर्षों पूर्व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क स्वीकृत हो गई थी लेकिन विवादों के कारण सड़क नहीं बन सकी थी। इधर, प्रधान प्रमोद जोशी ने कुछ दिन पूर्व सड़क का शासनादेश नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। इस गांव को पूर्व विधायक महेश नेगी ने गोद भी लिया था।
मेल्टा के ग्राम प्रधान प्रमोद जोशी ने बताया कि राज्य पलायन निवारण आयोग के सदस्य अनिल शाही ने संज्ञान लेते हुए अल्मोड़ा दौरे पर आए मुख्यमंत्री से वार्ता की। सीएम ने मेल्टा को मोटर मार्ग से जोड़ने की घोषणा की है। ग्राम प्रधान प्रमोद जोशी, पूर्व तहसीलदार लीलाधर जोशी, भगवती प्रसाद पांडे, बालकृष्ण जोशी, माधवानंद जोशी, भावना देवी, गिरीश जोशी, चंद्रशेखर जोशी आदि ने सीएम का आभार जताया है।
राजकीय अस्पताल में एनआईसीयू की घोषणा से भाजपाई खुश
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय चिकित्सालय रानीखेत में सीटी स्कैन, एमआरआई मशीन और एनआईसीयू स्थापना की मुख्यमंत्री ने घोषणा की है। प्रधान संगठन के जिला महासचिव मंजीत भगत, ग्राम प्रधान मुकेश पांडे, भगवत नेगी, संजय मेहरा, नारायण सिंह, मदन रावत, राजेंद्र पंत आदि पंचायत प्रतिनिधियों ने सीएम, सांसद अजय टम्टा और विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल का आभार जताया है। संवाद