फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   dwarahat mla said congress is blackmailing

ब्लैकमेल कर रही कांग्रेस : महेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
dwarahat mla said congress is blackmailing
अल्मोड़ा। द्वाराहाट के भाजपा विधायक महेश नेगी ने कहा कि उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला को मोहरा बनाकर कांग्रेस उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। इन लोगों ने बदमाशों का गैंग बना लिया है, जो उनकी हत्या भी करवा सकता है और परिवार को नुकसान भी पहुंचा सकता है। यदि न्यायालय डीएनए जांच के आदेश देगा तो वह तैयार हैं।
विज्ञापन

विधायक नेगी ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि उनकी लोकप्रियता से कांग्रेस घबरा गई है। उन्होंने अवैध शराब और रेता-बजरी के अवैध रूप से हो रहे खनन को बंद करवा दिया है। कांग्रेस ने षडयंत्र रचकर उन्हें महिला से दुष्कर्म के मामले में फंसाया है। गत दिवस महिला ने कांग्रेस के मंच से उन पर बेबुनियाद आरोप लगाए। उन्होंने कहा है कि 2022 के चुनाव से पहले ये लोग उनके खिलाफ और साजिश कर सकते हैं। विधायक ने कहा कि उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा है। कोर्ट कहेगा तो वह डीएनए जांच के लिए भी तैयार हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि जिला पंचायत में 35 फीसदी की कमीशनबाजी हो रही है। इसमें कौन अधिकारी लिप्त हैं, इसकी जांच की मांग को लेकर सरकार को लिखा जाएगा। इस मौके पर द्वाराहाट नगर पंचायत के अध्यक्ष मुकुल साह, केसीडीएफ के अध्यक्ष भूपेंद्र कांडपाल, भाजपा मीडिया प्रभारी शैलेंद्र साह (सोबू) भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पदाधिकारियों ने बनाई दूरी
अल्मोड़ा। आम तौर पर भाजपा नेताओं, विधायक, सांसदों की पत्रकार वार्ता के मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचते हैं। शुक्रवार को अल्मोड़ा में हुई द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी की पत्रकार वार्ता के समय जिले के भाजपा के सभी पदाधिकारी नदारद रहे। मीडिया प्रभारी को छोड़कर जिला मुख्यालय का कोई भी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता वहां नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed