फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dwarahat CHC Needs Specialist Doctors

जिले की सबसे बड़ी द्वाराहाट तहसील की स्वास्थ्य सेवाएं राम भरोसे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dwarahat CHC Needs Specialist Doctors
द्वाराहाट का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र। संवाद - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जिले की सबसे बड़ी तहसील के रूप में शुमार द्वाराहाट की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से पटरी से उतरी हुई हैं। विशेषज्ञ डाक्टरों के अभाव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफरल सेंटर बना हुआ है। यहां लगभग एक लाख की आबादी और कई उच्च शैक्षणिक संस्थान हैं। वर्षों से अल्ट्रासाउंड मशीन तो है लेकिन स्थायी रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं है। बाल रोग, महिला रोग, हड्डी रोग, रेडियालॉजिस्ट सहित तमाम विशेषज्ञ डाक्टरों के पद भी रिक्त हैं।
विज्ञापन

द्वाराहाट तहसील के अंदर जालली और बग्वालीपोखर उपतहसील की एक लाख की आबादी निवास करती है। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर हैं, कुमाऊं इंजीनियरिंग कालेज, पॉलीटेक्निक सहित तमाम उच्च शैक्षणिक संस्थान भी यहां है। विशेषज्ञ डाक्टरों के अभाव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मात्र रेफरल सेंटर बना है। राज्य बनने से पूर्व यहां बालरोग, हड्डीरोग आदि के विशेषज्ञ चिकित्सक हुआ करते थे। समय समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकों का यहां से स्थानांतरण होने के बाद यहां कोई भी विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं भेजे गए। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को होती है। अल्ट्रासाउंड के लिए स्थायी रेडियोलाजिस्ट भी नहीं है। इसके लिए भी कभी अल्मोड़ा अथवा रानीखेत से महीने में एक या दो दिन रेडियोलाजिस्ट आकर सेवाएं दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने अस्पताल की दशा सुधारने की मांग की है। इधर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रवि शंकर ने बताया कि विशेषज्ञ डाक्टर नहीं होने के कारण परेशानी होती है। इसके लिए विभाग को कई बार पत्राचार किया गया।
विज्ञापन

-द्वाराहाट क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास होगा। अगले छह माह में इस क्षेत्र में परिवर्तन देखने को मिलेगा। मैंने अपने पिछले कार्यकाल में भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में तमाम कार्य किए थे। अब फिर से स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के प्रयास होंगे।-मदन बिष्ट, विधायक द्वाराहाट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed