{"_id":"5703f3274f1c1b7632c81193","slug":"dummy-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने केंद्र सरकार और भाजपा का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने केंद्र सरकार और भाजपा का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 05 Apr 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा और केंद्र सरकार को उत्तराखंड की हरीश रावत सरकार को गिराने का जिम्मेदार ठहराते हुए बडियाली बाजार में केंद्र सरकार और भाजपा का पुतला फूंका।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बडियाली बाजार में केंद्र सरकार और भाजपा का पुतला जलाया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा उत्तराखंड का हित नहीं चाहती है।
विज्ञापन
उसने प्रदेश की हरीश रावत सरकार को एक सोची समझी चाल के तहत सत्ता से हटाया है। भाजपा को जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच जाकर भाजपा की करतूतों की पोल खोलेगी। पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रयाग शर्मा, गोविंद रावत, जिला पंचायत सदस्य दीपक बिष्ट, महिपाल बिष्ट, भगवती रिखाड़ी, लीला रौतेला, हरीश बिष्ट, पृथ्वीपाल सिंह रावत, राजेंद्र सिंह, गुड्डू खान, पूरन मावड़ी, रामू मनराल, चंदन सिंह, राजेंद्र रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन