फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Due to the decrease of parking due to increasing pressure of vehicles

पार्किंग की कमी से लगातार बढ़ रहा वाहनों का दबाव

Fri, 01 Dec 2017 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Fri, 01 Dec 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
Due to the decrease of parking due to increasing pressure of vehicles
अल्मोड़ा मालरोड में आने जाने वाले मार्ग पर इस तरह खड़े हैं दोपहिया वाहन। - फोटो : अमर उजाला

दोपहिया और चौपहिया वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन इस हिसाब से पार्किंग स्थल नहीं बन सके हैं। वाहन चालक अपने वाहन अभी भी सड़कों के किनारे आड़े तिरछे खड़े कर रहे हैं। इन सबसे ज्यादा दिक्कत पैदल चलने वालों की हो रही है। लोगों का कहना है कि पालिका को जल्द से जल्द पार्किंग स्थलों का निर्माण करना चाहिए ताकि नगर में वाहनों के दबाव से बचा जा सके। इधर, पालिका बोर्ड बैठक ने नगर में तीन स्थानों पर पार्किंग के लिए प्रस्ताव पास किया है, उम्मीद बंध रही है कि नगर में जल्द ही पार्किंग स्थल तैयार हो जाएंगे।

विज्ञापन


 जिले में इस समय 23,025 दोपहिया और करीब 4800 चौपहिया वाहन पंजीकृत हैं। वाहनों की बढ़ती संख्या के अनुसार पार्किंग स्थल नहीं बन सके हैं। खासकर जिला मुख्यालय में नगर पालिका क्षेत्र में लोगों को पार्किंग की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। दस साल पहले तक जब वाहनों की संख्या कम थी तब यह दिक्कत सामने नहीं आती थी, लेकिन अब जब दोपहिया वाहनों की संख्या काफी बढ़ गई है तो समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालत यह है कि शहर के एक छोर पांडेखोला से करबला तक दोपहिया वाहन जहां तहां खड़े रहते हैं। मालरोड में स्टेशन मार्ग, कलक्ट्रेट और बाजार जाने वाले मार्ग में दोपहिया वाहनों के आड़े तिरछे खड़े होने से पैदल चलने वालों को परेशानी होती है। कई जगह पेशाबघर के आगे भी दोपहिया वाहन खड़े रहते हैं और लोग वाहन खड़ा होने के कारण वापस लौट जाते हैं। 
विज्ञापन


 इधर, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि पालिका लगातार नगर की समस्याओं को दूर करने की कोशिशों में लगी हुई है। बीते दिनों बोर्ड बैठक में नगर में लक्ष्मेश्वर और लिंक रोड पर पार्किंग निर्माण का प्रस्ताव पास हो गया है। जल्द ही इस पर पीडब्ल्यूडी की ओर से काम शुरू किया जाएगा। नगर पालिका मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप टैक्सी स्टैंड तिराहे पर ट्रक स्टैंड भी जल्द ही बनाने जा रहा है। इसके बाद नगर में पार्किंग की समस्या काफी हद तक ठीक हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed