{"_id":"592c1fba4f1c1bdf15bdb3df","slug":"due-to-heavy-rain-demolition-of-cattle-death-by-cow-and-goat","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से गोशाला ध्वस्त, गाय और बछिया की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से गोशाला ध्वस्त, गाय और बछिया की दबकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते लोगों को खासी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश से ग्राम पंचायत पुराना डांग में एक मकान ध्वस्त हो गया है। खीड़ा के गैर बाखली में एक गोशाला टूट गई। इधर तहसीलदार ने बताया कि क्षेत्र में फिलहाल बादल फटने की कहीं से कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
क्षेत्र में बरसात का मौसम शुरू होने से पहले ही रुक-रुककर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों को परेशान कर दिया है। ग्राम पंचायत पुराना डांग में लीला देवी पत्नी हरीराम का मकान ध्वस्त हो गया। जानकारी देते हुए तहसीलदार ओमवीर सिंह ने बताया कि किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। कहा कि खीड़ा क्षेत्र में भी भारी बारिश से गैर बाखली गधेरे में उफान आने से ग्रामीण रामलाल की गोशाला ध्वस्त हो गई, जिसमें एक गाय व बछिया की दबकर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल कहीं से भी बादल फटने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
उधर तड़ागताल क्षेत्र में हर सिंह व हिम्मत सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि भारी बारिश के बाद उफनाए नाले से भैंसियागाड़ में ग्रामीणों के मकानों के लिए खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत भैल्टगांव के बसनल गांव में गोविंद सिंह के घर के आंगन में आकाशीय बिजली गिरने से गोविंद सिंह, चनर सिंह, खीमुली देवी, भागुली देवी के मकानों में दरार आ गई है। गोविंद सिंह को दूसरे मकान में भेजा गया है। बिजली की लाइन बाधित है। लोगों के टीवी सैट आदि भी फूंक गए हैं।