{"_id":"58f201ff4f1c1bbd4ccf602d","slug":"due-to-adoption-of-routine-routine-stress-dr-shrivastav","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित दिनचर्या अपनाने से दूर होता है तनाव : डॉ. श्रीवास्तव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित दिनचर्या अपनाने से दूर होता है तनाव : डॉ. श्रीवास्तव
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 15 Apr 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को जानकारी देते डा. एनएस श्रीवास्तव।
- फोटो : अमर उजाला
आर्मी पब्लिक स्कूल में विश्व स्वास्थ्य सप्ताह संपन्न हो गया है। समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएन श्रीवास्तव ने तनाव से उत्पन्न होने वाले रोगों और उसके दुष्परिणामों की जानकारी दी। कहा कि नियमित दिनचर्या अपनाने से तनाव दूर हो जाता है। स्वास्थ्य सप्ताह का शुभारंभ सात अप्रैल को हुआ था। समापन समारोह का मुख्य विषय ‘तनाव-लेट्स टॉक’ था। नगर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएन श्रीवास्तव ने तनाव के कारणों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तनाव मानव जनित होता है, इसे मनुष्य स्वयं उत्पन्न करता है। कहा कि नियमित दिनचर्या अपनाने से इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है। प्रधानाचर्य कमलेश जोशी ने डॉ. श्रीवास्तव का आभार जताया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अन्य स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन