{"_id":"69f8d4448cb8621a5106d1f6","slug":"due-to-a-fault-in-the-33-kv-power-line-the-pumps-remained-stalled-for-eight-and-a-half-hours-almora-news-c-232-1-shld1002-142974-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 33 केवी विद्युत लाइन में फाल्ट आने से साढ़े आठ घंटे ठप रहे पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 33 केवी विद्युत लाइन में फाल्ट आने से साढ़े आठ घंटे ठप रहे पंप
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मटेला पंपिंग क्षेत्र को बिजली आपूर्ति करने वाली 33केवी विद्युत लाइन में फाल्ट आने से साढ़े आठ घंटे जलापूर्ति ठप रही। इससे 60,640 की आबादी को पानी नहीं मिलने से परेशानी झेलनी पड़ी। कई लोगों ने बारिश के पानी से तो कुछ लोगों ने बोतल बंद पानी से काम चलाया।
33केवी विद्युत लाइन में सोमवार को फाल्ट आ गया। इससे सुबह पांच बजे से तीन पंपों से पंपिंग ठप रही। इसके चलते सर्किट हाउस, पातालदेवी, एडम्स जलाशयों को जलापूर्ति नहीं हो पाई। इन जलाशयों से जुड़े ढूंगाधारा, मकेड़ी, चीनाखान, एनटीडी, पूर्वी पोखरखाली, पश्चिमी पोखरखाली सहित कई क्षेत्रों में लोगों को पानी नहीं मिला। इसके अलावा आसपास के गांवों में भी नलों में पानी नहीं टपका। अपराह्न 1:35 बजे तीन जलाशयों को जलापूर्ति शुरू हुई। जल संस्थान से मिली जानकारी के मुताबिक एनटीडी हैलेड से जुड़े पंप में सुधारीकरण कार्य चल रहा है। इस कारण मंगलवार को भी इस जलाशय से जुड़े मोहल्लों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। आए दिन पेयजल आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि जल संस्थान पानी का पूरा बिल वसूल करता है लेकिन रोजाना पानी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है।
विज्ञापन
तीन जलाशयों के लिए जलापूर्ति सुचारू कर दी गई है। सुधारीकरण कार्य के चलते मंगलवार को भी हैलेड जलाशय से जुड़े क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रहेगी।
अर्जुन सिंह नेगी, जेई जल संस्थान अल्मोड़ा