फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dudholi motorway could not be fixed even after two years

Almora News: दो साल बाद भी ठीक नहीं हो सका दुधोली मोटर मार्ग

Fri, 31 Mar 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 31 Mar 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Dudholi motorway could not be fixed even after two years
दुधोली से पंचायत घर के लिए बना वैकल्पिक मार्ग। संवाद
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। दूनागिरि मोटर मार्ग के अंतर्गत क्षतिग्रस्त दुधोली मोटर मार्ग दो साल बाद भी ठीक नहीं हो सका है। विभाग ने आवागमन के लिए जो वैकल्पिक सड़क बनाई थी, वह भी बदहाल है। मार्ग डोटियाला धारे के पास मोड़ पर लगभग 50 मीटर टूट चुका है। जिस कारण लोगों को वाहन चलाने में भारी परेशानी हो रही है। इस मार्ग से ग्रामीण मवेशियों को जंगल भेजते हैं, वह भी नहीं जा पा रहे हैं। इधर, लोनिवि ने 32.31 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा है, उसे अभी स्वीकृति नहीं मिली है।
विज्ञापन

दो साल पहले 19 अक्तूबर 2021 को भारी बारिश से द्वाराहाट-दूनागिरी-दुधोली मोटर मार्ग ध्वस्त हो गया। लोनिवि ने वैकल्पिक मार्ग बनाया, लेकिन यह मार्ग भी जगह-जगह मलबे से पटा है, जिस कारण आवागमन में भारी दिक्कतें हो रही हैं। डोटियाला धारे के पास लगभग 50 मीटर बैंड के पूरी तरह टूट जाने के बाद यह सड़क वैकल्पिक व्यवस्था के तहत चल रही है। मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से दुधोली, सुरना, बुढ्ढा सुरना, नायल गांवों के ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। प्रधान पूजा आगरी ने बताया कि क्षेत्र में सब्जी उत्पादन होता है। ग्रामीण सब्जियों को समय पर बाजार नहीं पहुंचा पा रहे हैं। जिलाधिकारी और लोनिवि के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर सूचना दी गई थी, लेकिन दो साल बाद भी सड़क ठीक नहीं हो सकी है। सड़क ठीक नहीं होने से ग्राम पंचायत में विकास कार्य भी ठप पड़े हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed