फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Driver dies after jeep falls into 200 meter deep ditch in Almora

Road Accident: अल्मोड़ा में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, गाड़ी के उड़े परखच्चे, चालक की मौत

Sat, 06 Jan 2024 12:59 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 06 Jan 2024 12:59 PM IST
सार

अल्मोड़ा के मन्हैत-पीपना मोटर मार्ग में मौलेखाल जा रही एक जीप गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Driver dies after jeep falls into 200 meter deep ditch in Almora
almora accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा विकासखंड के मन्हैत-पीपना मोटर मार्ग में मौलेखाल जा रही एक मैक्स गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को देर रात मोहन भंडारी (32) पुत्र प्रताप सिंह भंडारी अपने मैक्स वाहन से मौलेखाल जा रहा था। मन्हैत गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसा इतना भयानक था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। देर रात हादसा होने के कारण लोगों को जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन


शनिवार सुबह आसपास के लोगों की नजर खाई में गिरे वाहन पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना सल्ट पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद मोहन को खाई से निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: रिश्वत लेने वाले आरोपी जेई के घर पहुंची विजिलेंस टीम, गेट बंद कर परिवार के लोगों से...जानें मामला

मृतक मन्हैत गांव का ही बताया जा रहा है। वह देर रात परिचित को रामपुर गांव छोड़कर घर वापस लौट रहा था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही हुई इस घटना में उसकी मौत हो गई। वह अपने माता-पिता के साथ अकेले ही घर में रहता था। एसओ अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए देवायल अस्पताल भेज दिया है। वाहन में सिर्फ चालक ही सवार था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed