{"_id":"5a81cb134f1c1b410b8b8a01","slug":"drinking-water-supply-in-three-dozen-villages-for-three-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दर्जन गांवों में तीन माह से पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दर्जन गांवों में तीन माह से पेयजल आपूर्ति ठप
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
water shimla
ठंड के दिनों में भी सल्ट विकासखंड के एक दर्जन से अधिक गांवों में पानी का संकट बना हुआ है। पानी नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण दो से तीन किमी दूर स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढो रहे हैं।
विज्ञापन
सल्ट विकासखंड के पोखरी, वैला, देवायल, स्वास्थ्य केंद्र देवायल, जीजीआईसी, जीआईसी, कालीगांव, करगेत, मनराल टनौला, रिकवासी, पठलकोट गांवों में पिछले तीन महीने से पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है।
विज्ञापन
इसके अलावा ब्लॉक मुख्यालय मौलेखाल, शशिखाल में तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। गुलार-करगेत पेयजल योजना से उपरोक्त सभी गांवों में पानी की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
यह योजना काफी जीर्ण शीर्ण हो चुकी है। इससे आए दिन पेयजल आपूर्ति ठप हो जा रही है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने विगत पांच फरवरी को तहसील में धरना प्रद्रर्शन किया था। प्रर्दशन के बाद दो दिन पेयजल आपूर्ति सुचारू हुई इसके बाद पुन: वहीं स्थिति आ गई है।
ड के दिनों में पेयजल आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण दो से तीन किमी दूर स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढो रहे हैं।