{"_id":"606b562e8ebc3ed63c4bd77e","slug":"drinking-water-crisis-deepens-in-city-and-rural-areas-almora-news-hld420648685","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरमी बढ़ने के साथ ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरमी बढ़ने के साथ ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराया
विज्ञापन
लमगड़ा में टैंकर से पानी भरते ग्रामीण।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। गरमी बढ़ने के साथ ही शहर और आसपास के इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है। पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द पेयजल आपूर्ति पटरी पर नहीं आने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।
नगर के थपलिया मोहल्ले में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि पानी में पर्याप्त प्रेशर नहीं होने से घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता है। कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त नलों की मरम्मत नहीं होने से पानी बर्बाद होता है। उमेश तिवारी, तारा चंद्र जोशी, मुकेश जोशी, सुधीर बिष्ट, केएस नयाल, आशीष तिवाड़ी, सभासद मनोज जोशी, विजय अधिकारी आदि ने ईई को संबोधित ज्ञापन में जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।
ग्राम पंचायत खत्याड़ी के मल्ली खत्याड़ी वार्ड में पिछले कई दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस कारण लोगों को गंभीर पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ईई को ज्ञापन देकर लाइनमैन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। वहां हरीश कनवाल, दीपा आर्या, भूपाल राम, बहादुर सिंह, पान सिंह, सुंदर सिंह, चंदन सिंह, सुरेश चौहान, कुंदन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
दुगालखोला सैनिक कॉलोनी में भी लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि कॉलोनी में पानी नहीं आ रहा है, वहीं दूसरी पेयजल लाइनों में जरूरत से काफी अधिक पानी की आपूर्ति की जा रही है, जो कि सैनिक कालोनी दुगालखोला के लोगों के साथ दोहरा बर्ताव है। उनका कहना है कि प्रतिदिन पानी सुबह पांच से सात बजे तक पूर्व की तरह खोला जाए। ईई को ज्ञापन देने वालों में मालगांव की प्रधान राजेंद्र बिष्ट, नगर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष प्रवेश कुमार पांडे, दीपा पपोला, सरस्वती बिष्ट, पान सिंह, मोहन रौतेला आदि शामिल रहे।
भैंसियाछाना विकासखंड के ग्राम पंचायत भेटाबडिया अनुसूचित जाति बस्ती में भी पानी का संकट हो गया है। गांव के लिए एक पेयजल योजना जल संस्थान और दूसरी स्वजल से बनी है। वर्तमान में मुख्य टैंक से हर घर जल के लिए पाइप लाइन बिछाई गई। लाइन बिछाने के लिए सीसी मार्ग तोड़ दिया गया। ऐसी स्थिति में अनुसूचित जाति बस्ती में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। चंदन राम, आनंद राम, प्रेम राम, दीवान राम, हरीश राम, ममता देवी, गंगा देवी, खष्टी देवी आदि ने ईई को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की।
जरूरत 16 एमएलडी पानी की है, लेकिन वर्तमान में पुरानी पेयजल लाइन के चलते 8.5 एमएलडी पानी की आपूर्ति हो पा रही है। गरमी के सीजन में पानी की मांग बढ़ जाती है। जिन इलाकों में पेयजल संकट है क्षेत्र के लोगों द्वारा सूचना देने पर सड़क से लगे उन इलाकों में टैंकरों से भी पानी की आपूर्ति की जा रही है। - केएस खाती, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान अल्मोड़ा।
टैंकरों से पानी आपूर्ति कर रहा जल संस्थान
अल्मोड़ा। संकट ग्रस्त इलाकों में जल संस्थान द्वारा टैंकरों से जनता को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। अवर अभियंता तनुजा ने बताया कि सोमवार को लमगड़ा और शैल बैंड क्षेत्र में दो-दो टैंकर, पलना चितई और डाक्टर हॉस्टल बेस में एक-एक टैंकर पानी भेजा गया।