{"_id":"5e1a0d438ebc3e87a8207130","slug":"dr-op-yadav-came-to-be-god-for-poor-children-almora-news-hld3691941184","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन गरीब बच्चों के लिए भगवान बनकर आए हार्ट सर्जन डा. ओपी यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन गरीब बच्चों के लिए भगवान बनकर आए हार्ट सर्जन डा. ओपी यादव
विज्ञापन
डॉ. ओपी यादव
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। ओपन हार्ट सर्जरी कराने में लाखों का खर्चा आता है इस कारण पहाड़ में दिल की बीमारी से पीड़ित निर्धन परिवारों के अभिभावक धनाभाव में अपने बच्चों की हार्ट सर्जरी नहीं करवा पा रहे हैं। जिससे इन बच्चों की जिंदगी खतरे में है। लेकिन नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ.ओपी यादव उनके लिए भगवान बनकर आए और उन्होंने इन गरीब बच्चों को मुफ्त में सर्जरी के लिए दिल्ली बुला लिया। इनमें से तीन बच्चों की दिल्ली में ओपन हार्ट सर्जरी हो चुकी है। जबकि पांच अन्य जल्द ही ऑपरेशन के लिए दिल्ली जाएंगे। इनका सारा खर्चा डॉ. यादव ही उठा रहे हैं।
बता दें कि नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट (एनएचआई) पिछले कई सालों से अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में हृदय रोग से पीड़ित निर्धन रोगियों के इलाज में काफी मदद करता रहा है। बीते दिनों एनएचआई और उत्तरायण फाउंडेशन ने कुमाऊं में हार्ट रोग से पीड़ित गरीब बच्चों का पता लगाकर उनके लिए 24 दिसंबर को अल्मोड़ा में शिविर आयोजित किया।
शिविर में कुमाऊं के विभिन्न जिलों से आठ गरीब बच्चों को उनके अभिभावक अल्मोड़ा लेकर आए। सांसद अजय टम्टा की मौजूदगी में आयोजित शिविर में पीड़ित बच्चों के अभिभावकों ने अपनी आपबीती सुनाई और बताया कि आर्थिक हालत खराब होने के कारण वह लंबे समय से बच्चों की हार्ट सर्जरी नहीं करवा पा रहे हैं। शिविर में दिल्ली से पहुंचे एनएचआई के निदेशक जाने माने हार्ट सर्जन डॉ.ओपी यादव ने सभी आठ बच्चों की ओपन हार्ट सर्जरी अपने खर्चे पर करने की घोषणा करते हुए उन्हें एनएचआई दिल्ली आने के लिए पत्र भी दे दिया।
विज्ञापन
इस काम में रोगियों और एनएचआई के साथ समन्वय कर रहे उत्तरायण हॉस्पिटल पपरसली अल्मोड़ा से जुड़े महिपाल पिलख्वाल ने बताया कि इनमें घाटीबगड़ धारचूला निवासी आस्था (13), सिप्ती चंपावत निवासी राहुल कुमार (11) और खूंट धामस अल्मोड़ा निवासी अर्जुन (11) की तीन दिन पहले ओपन हार्ट सर्जरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अन्य पांच बच्चे भी दिल्ली आकर सर्जरी करवाएंगे। इधर सांसद अजय टम्टा ने पहाड़ के गरीब बच्चों की मुफ्त में हार्ट सर्जरी करने पर एनएचआई के निदेशक डॉ.ओपी यादव की सराहना की है।

अर्जुन- फोटो : ALMORA

आस्था- फोटो : ALMORA

राहुल- फोटो : ALMORA