फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dowry Case Two Gets Bail

Almora News: दहेज हत्या के आरोपी पति और सास को मिली जमानत

Sun, 07 Apr 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 07 Apr 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Dowry Case Two Gets Bail
अल्मोड़ा। अपर सत्र न्यायाधीश पारुल गैरोला की अदालत ने दहेज हत्या के आरोपी पति और सास को जमानत दी है। दोनों न्यायिक अभिरक्षा में अक्तूबर 2021 से जिला कारागार अल्मोड़ा में बंद थे।
विज्ञापन

आरोपियों के अधिवक्ता भगवती प्रसाद पंत ने बताया कि जुलाई 2021 में मृतका के मामा ने लमगड़ा थाने में तहरीर दी थी। उसके मुताबिक उसकी भांजी का विवाह मालता गांव निवासी केशव राम के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही पति और उसकी सास सरुली देवी दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करते थे। दो जुलाई 2021 को ससुरालियों ने उसकी मां को उसके फंदे में लटककर जान देने की सूचना दी। उसके मुताबिक दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी गई। उसकी तहरीर पर पति और सास के खिलाफ धारा 498, 304 के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार में निरुद्ध किया गया। दोनों ने न्यायालय में जमानत याचिका दाखिल की थी। सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश ने याचिका स्वीकार कर दोनों को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। बताया कि मामले में अब तक 17 गवाह पेश किए जा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed