{"_id":"68cc4894b148a1c952087593","slug":"dog-bites-girl-and-teacher-in-vankhola-almora-news-c-8-1-hld1027-639190-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: वनखोला में कुत्ते ने बालिका और शिक्षिका को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: वनखोला में कुत्ते ने बालिका और शिक्षिका को काटा
Thu, 18 Sep 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। काफलीगैर के बाद अब जिला मुख्यालय में भी बीमार कुत्ते का आतंक फैल रहा है। नगर के वनखोला क्षेत्र में एक कुत्ते के एक शिक्षिका और एक बालिका को काटने का मामला सामने आ रहा है। बालिका की गंभीर हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए परिजन देहरादून ले गए हैं। क्षेत्रवासियों ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन देकर कुत्ते के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
क्षेत्रवासियों के अनुसार तीन दिन पहले कुत्ते ने एक बालिका को काट लिया था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी तबीयत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए देहरादून ले गए हैं। एक निजी विद्यालय में पढ़ाने वाली शिक्षिका को भी इसी कुत्ते ने काट दिया था।
क्षेत्रवासी राजेंद्र देव, ललिता अधिकारी, जानकी जनौटी, निशा कांडपाल, कुलदीप परिहार राज ने बताया कि यह कुत्ता अन्य कुत्तों को भी कट चुका है जिसके चलते अन्य उनके भी बीमार होने का भय बना हुआ है। इसके चलते क्षेत्र के लोग भयभीत है और वह बाहर निकलने में कतरा रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता हरीश कालाकोटी ने बताया कि लोग घर से बाहर निकलने में डर रहे हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के डॉ. डीपी शुक्ला ने बताया कि बालिका की तबीयत अधिक बिगड़ गई थी। उसे उचित जांच और इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।