फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Do not tank cleaning, bleaching powder laid

न टैंक की सफाई की, न डाला ब्लीचिंग पाउडर

Wed, 18 Mar 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भतरौंजखान (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। Updated Wed, 18 Mar 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Do not tank cleaning, bleaching powder laid

राजीव नवोदय विद्यालय चौनलिया में दूषित पानी से बीमार हुए बच्चों की हालत में सुधार है। बुधवार को बच्चों ने गृह परीक्षाएं दीं। स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण सिर्फ एक बच्ची विद्यालय नहीं पहुंच सकी। इधर, जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद विद्यालय के टैंक की सफाई नहीं की गई है।

विज्ञापन


मालूम हो कि दूषित पानी पीने से राजीव नवोदय विद्यालय के 84 बच्चे डायरिया की चपेट में आ गए थे। इनमें 23 बच्चों को उनके अभिभावक घर ले गए। रानीखेत और आसपास के अस्पतालों से पहुंची डाक्टरों की टीम ने विद्यालय में ही बच्चों का इलाज किया। विद्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक हॉस्टल में रह रहे अधिकांश बच्चों के स्वास्थ्य में काफी सुधार है। बुधवार को एक छात्रा अंकिता तिवारी को छोड़कर सभी छात्र-छात्राएं विद्यालय में चल रही गृह परीक्षा में शामिल हुईं।
विज्ञापन


 यह भी उल्लेखनीय है कि मंगलवार को जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने जल संस्थान के अधिकारियों को पेयजल टैंक की सफाई करने, खुले टैंक को बंद करने और प्लास्टिक के पाइप हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन जिलाधिकारी के निर्देशों के बावजूद बुधवार को टैंक की सफाई तक नहीं की गई। इधर, एसडीएम एनएस नबियाल ने बताया कि टैंकों की सफाई आदि कार्यों के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। तीन दिन के भीतर यह काम कर लिए जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सैंपल लेने की भी जरूरत नहीं समझी
राजीव नवोदय विद्यालय में एक साथ दर्जनों बच्चों के बीमार होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक पीने के पानी के साथ ही बच्चों को दिए जा रहे भोजन आदि की जांच तक नहीं की है। अभी तक यह भी पता नहीं लग सका है कि आखिर डायरिया किस वजह से फैला।  


9 वाटर प्यूरीफायर खरीदे गए
राजीव नवोदय विद्यालय चौनलिया में रहने वाले छात्र-छात्राओं को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी नौ हाउसों के लिए एक-एक वाटर प्यूरीफायर खरीद लिए गए हैं। एसडीएम एनएस नबियाल ने बताया वाटर प्यूरीफायर गुरुवार को विद्यालय के हॉस्टल में लगवाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed