फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   DM of almora says Collective efforts required to stop forest fire

वनाग्नि रोकने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
DM of almora says Collective efforts required to stop forest fire
वनाग्नि रोकने के लिये सम्बिधित अधिकारियों की बैठक लेते डीएम नितिन सिंह भदौरिया - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने जंगल की आग की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास करने की बात कही। कहा कि वनाग्नि को रोकने के लिए यद्यपि वन विभाग तैयारी करता है लेकिन अगर ग्राम स्तर पर प्रत्येक व्यक्ति वनाग्नि के प्रति जागरूक हो तो इसे रोका जा सकता है।
विज्ञापन

जिला कार्यालय में वनाग्नि से संबंधित बैठक में डीएम ने कहा कि अकेले वन विभाग ही वनाग्नि से निपटने में असमर्थ है। जंगल की आग से रोकथाम के लिए एनसीसी, एनडीआरएफ, महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, वन पंचायत और स्वयंसेवी संस्थाओं को आगे आकर इसके नियंत्रण में भागीदारी करनी होगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन विभाग को हर संभव मदद देगा और अच्छा कार्य करने पर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने और वनाग्नि के लिए जिम्मेदार शरारती तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग को फायर सीजन शुरू होने के पहले मॉक ड्रिल करने को कहा। प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव ने कहा कि फायर सीजन 15 फरवरी से 15 जून तक रहता है, इस दौरान अधिक जागरूक रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां वनाधिकारी सिविल सोयम आरसी कांडपाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी भूपाल सिंह बिष्ट, रेंजर संचिता वर्मा, ईई लोनिवि एमसी जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, ईओ श्याम सुंदर, गिरीश चंद्र शर्मा, कैलाश नाथ गोस्वामी, हरीश बिष्ट, लीला बोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed