फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dm Hounerd in Almora

विभिन्न संगठनों ने जिलाधिकारी नितिन को किया सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Dm Hounerd in Almora
रैमजे इंटर कालेज अल्मोड़ा में आयोजित समारोह में डीएम नितिन सिंह भदौरिया को सम्मानित करते विभिन् - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिले में विकास कार्यों के साथ ही पर्यटन, सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र और कोरोना काल में किए गए बेहतर कार्यों के लिए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को विभिन्न संगठनों और संस्थाओं ने सम्मानित किया। रैमजे इंटर कॉलेज में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

बदरीनाथ-केदारनाथ सोशल एंड एजूकेशनल सोसायटी, कल्पना कृति समिति, श्रीराम सामाजिक सेवा समिति, राफा क्रिकेट क्लब अल्मोड़ा, भुवनेश्वर महादेव मंदिर, रामलीला समिति कर्नाटकखोला, व्यापार मंडल, बैडमिंटन एसोसिएशन, शिक्षक संघ के अलावा अन्य सामाजिक संस्थाओं ने डीएम को शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने आगे भी विकास कार्यों में पूरा सहयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिले में उन्हें परिवार के सदस्य के रूप में प्यार मिला है। इसके लिए सभी का आभारी हूं। अध्यक्षता करते हुए पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि डीएम ने अपने कार्यकाल में विकास कार्यों के साथ-साथ सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में पूर्ण सहयोग दिया है। इस मौके पर जयश्री कॉलेज के भानु जोशी, कुमाऊं लोक सांस्कृतिक समिति के सचिव गोपाल चम्याल, राजेंद्र तिवारी, प्रभात शाह गंगोला ने विचार रखे। कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, शेखर लखचौरा, गिरीश मल्होत्रा, दीपक कुमार, रेखा जोशी, वंदना जोशी, कैलाश तिवारी, अमरनाथ नेगी, डॉ. विद्या कर्नाटक, अमन अंसारी, सभासद दीप्ति सोनकर, प्रशांत जोशी, गौरव कांडपाल, जय मित्र बिष्ट आदि थे। संचालन दीपक मेहता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed