{"_id":"3f0cbf6e553e88f34eca96309f2004de","slug":"dm-heard-problems-of-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हकीकत जानने गोगिना पहुंचे डीएम मनराल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हकीकत जानने गोगिना पहुंचे डीएम मनराल
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Tue, 03 Mar 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं
बागेश्वर के डीएम भूपाल सिंह मनराल ने मंगलवार को कपकोट के सुदूरवर्ती इलाकों का भ्रमण किया। जिला मुख्यालय से 72 किमी दूर गोगिना गांव में जाकर डीएम राशन, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने शामा-गोगिना मार्ग को दुरुस्त रखने, पेयजल व्यस्था को सुचारु करने के निर्देश दिए अधिकारियों को दिए।
डीएम ने शामा-गोगिना मोटर मार्ग पर सुधारीकरण के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सड़कों पर गड्ढे नहीं होने चाहिए। समय समय पर सड़कों की सफाई की जाए। हर स्थान पर सड़क के किनारे नालियां बनाई जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़कों की दुर्दशा के कारण वाहन दुघर्टनाएं न हों। यात्रियों को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस बात का खास ध्यान रखा जाना चाहिए। डीएम ने डामर की परतों की लंबी आयु के लिए उन्हें पानी से बचाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि इस मामले में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम गोगिना गांव में पहुंचे तो लोग उन्हेें देखकर भावविभोर हो उठे।
डीएम ने लोगों के बीच बैठकर जनसमस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने उन्हेें बताया कि पिछले वर्ष जून से वहां पशुचिकित्सक नहीं आए हैं, जिससे पशुओं का टीकाकरण नहीं हो सका। गांव में पेयजल की किल्लत है। ग्रामीणों ने स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग की। उन्होंने मल्खा डुंगरचा में राशन के गोदाम का निरीक्षण किया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं को तुरंत निराकरण करने के निर्देश दिए। वहां तहसीलदार मदन सिंह बिरोड़िया भी थे।